Headlines

ग्रेटर नोएडा में आम्रपाली ड्रीम वैली हाउसिंग सोसाइटी की निर्माणधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत, बिल्डिंग को किया जा रहा है सील

Spread the love

आज शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ आम्रपाली ड्रीम वैली सोसाइटी की एक निर्माणधीन बिल्डिंग में लिफ्ट गिर गयी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग को एनबीसीसी ने टेकओवर कर लिया था। हादसे के बाद प्रशासन ने इस बिल्डिंग को सील करने की तैयारी शुरू कर दी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंच गया है। बिल्डिंग को खाली कराया जा रहा है।

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में आम्रपाली ग्रुप की इस निर्माणधीन बिल्डिंग में अचानक से लिफ्ट गिर गयी। हादसे के वक्त लिफ्ट में 9 लोग सवार थे। जिसमे से चार की मौत हो गयी और पांच लोग घायल हुए। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस हादसे को लेकर प्रशासन ने कहा है कि लापरवाही को लेकर बिल्डर पर कार्यवाही की जाएगी।

हादसे के बाद इस पुरे प्रोजेक्ट को खाली कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी बिल्डिंग को खाली कराने का अनॉउंसमेंट करा दिया गया है। पूरी बिल्डिंग को खाली करने के लिए दो घंटे का समय दिया गया है। बिल्डिंग को खाली होने के बाद बिल्डिंग को सील करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले चारों मजदूर बिहार के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर टभका गांव के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *