Headlines

लुधियाना की एक दुकान में गैस लीक, गयी कई लोगों की जान

Spread the love

पंजाब के शहर लुधियाना के ग्यासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक दुकान में  जहरीली गैस लीक होने से 11 लोगों की और चार बच्चों की मौत हो गयी है। 11 लोग अभी भी बेहोस हैं, उनकी हालत अभी गंभीर है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गयी। खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। पुलिस ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

जैसे ही घटना की सुचना मिली वैसे ही पुलिस फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभल लिया। उस इलाके में किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। जांच टीमें इलाके के हर घर की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

सूत्रों से पता चला है कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि काफी समय से बंद पड़ी एक फैक्ट्री से गैस लीक हुयी हो। लेकिन बाद में पता लगा कि गैस एक किराना स्टोर से लीक हुयी। इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। गैस लीक के कारण और ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए पुलिस ने 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसी के साथ गैस के रिसाव को बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की टीम यह पता लगाने में लगी हुयी है कि किराना स्टोर से गैस का रिसाव कैसे हुआ। अभी तक यह भी ज्ञात नहीं हो पाया है कि गैस कौन सी है। लेकिन अनुमह यह लगाया जा रहा है कि यह अमोनिया गैस हो। सच्चाई का पता तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

इलाके में जहाँ गैस का रिसाव हुआ उस दुकान का संचालक बेसुध है। उस दुकान के पास एक क्लिनिक है जहाँ पर रहने वाले परिवार कई लोग बेसुध है और कई की मृत्यु भी हो गयी है। मृतकों के शरीर पर नीले धब्बे पड हए है। जब घटना की खबर क्षेत्र के विधायक रविंद्र कौर छिना को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। विधायक रविंद्र कौर छीना ने कहा मामले की जाँच कराई जाएगी। फ़िलहाल लोगों की जान बचने का काम किया जा रहा है।

इलाके में मरने वालों में 6 पुरुष, 5 महिलाएं और 10 से 13 साल के बच्चे हैं। मृतकों को लुधियाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस घटना स्थल की जाँच ड्रोन की मदद से भी कर रही है।

सीएम भगवत मान ने जताया दुःख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान ने ट्वीट कर इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के ग्यासपुर में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस प्रशसन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं। हर संभव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *