Headlines

भारतीय टीम के ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने की राजनीती में एंट्री, बीजेपी का थामा दामन

Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाडी रविंद्र जडेजा ने राजनीती में एंट्री ले ली है। उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन कर लिया है। हाल ही में उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया पर जडेजा की बीजेपी ज्वाइन करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। जडेजा की पत्नी रिवाबा भी जामनगर से बीजेपी की विधायक है। जडेजा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 फॉर्मेट से सन्यास का एलान किया था।

रविंद्र जडेजा कई बार पत्नी रिवाबा के साथ चुनावी कैम्पेन में हिस्सा ले चुके हैं। चुनाव के दौरान पत्नी रिवाबा के साथ बीजेपी के लिए प्रचार करते हुए भी दिखे थे। जडेजा की पत्नी रिवाबा जामनगर उत्तर से बीजेपी की विधायक है। अब रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। रिवाबा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसके जरिए उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं। टी20 विश्व कप 2024 के बाद रिवाबा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

टी20 विश्व कप के बाद सन्यास का एलान

जडेजा ने क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। टी20 विश्व कप 2024 की जीत के बाद जडेजा ने टी20 क्रिकेट से सन्यास का एलान कर दिया था। जडेजा ने टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 74 मैच खेले। इन मैचों में जडेजा ने 515 रन बनाये। इसी के साथ टी20 फॉर्मेट में 54 विकेट भी लिए। जडेजा का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है। जडेजा भारत के लिए वनडे और टेस्ट अभी भी खेलेंगे। उनके साथ-साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *