May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

शराब नीति मामले में केजरीवाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के दौरान बिगड़ी तबियत

दिल्ली शराब नीति मामले की जाँच कर रही सीबीआई ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद सीएम केजरीवाल को राउज़ एवेन्यु कोर्ट में पेश किया और पांच दिन की कस्टीडी मांगी। सीबीआई ने दावा किया कि अरविन्द केजरीवाल ने शराब नीति मामले का सारा दोष मनीष सिसोदिया पर डाल दिया। सीबीआई ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें शराब नीति के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।

आप जानते ही हैं कि शराब नीति मामले की जाँच कर रही ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले की जाँच कर रही सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को कोर्ट में पेश कर सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है। साथ ही सीबीआई ने कहा कि वे यह भी नहीं बता रहे हैं कि विजय नायर उनके उनके अधिक काम कर रहे थे।

गिरफ्तारी की जरूरत थीकेजरीवाल वकील

अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी पर उनके वकील विक्रम चौधरी ने कोर्ट में कहा कि अदालत को देखना चाहिए कि क्या गिरफ्तारी की जरूरत थी? साथ ही यह भी देखना होगा कि क्या रिमांड की जरूरत है? विक्रम चौधरी ने आगे कहा, सीबीआई चाहती है कि केजरीवाल हिरासत में ही रहें। क्या ये स्वतंत्र एजेंसियां ​​हैं या फिर ये लोगों को खुश करने के लिए खेल रही हैं? मैं यह कह रहा हूं कि अगर यह आदमी वाकई दोषी था और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए था, तो उन्होंने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया?

सुनवाई के दौरान बिगड़ी तबियत

राउज़ एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तबियत बिगड़ गयी। अचानक से उनका शुगर लेबल कम हो गया। इसके बाद उन्हें दूसरे रूम में बिठाया गया। वहां उन्हें चाय और बिस्कुट दिया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *