May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

शराब नीति मामले में आज केजरीवाल को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने बड़ाई न्यायिक हिरासत

शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज एक अप्रैल को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने ईडी की मांग पर अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आज ईडी की तरफ से कोर्ट में पेश हुए एएसजी एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जाँच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जाँच को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब बताने का मकसद यह है कि हम आगे भी न्यायिक हिरासत की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा अरविन्द केजरीवाल ने कोर्ट से रामायण, महाभारत और पत्रकार नीरजा चौधरी द्वारा लिखित हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक और दवाईयां उपलब्ध कराने की मांग की।

एएसजी एसवी राजू ने कोर्ट को यह भी बताया कि विजय नायर केजरीवाल के करीबी रहे हैं। केजरीवाल ने पूछताछ में बताया है कि नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था। वह दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था।

ईडी का दावा

दरअसल ईडी ने दावा किया कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है। ईडी ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस भ्रस्टाचार का मुख्य साजिशकर्ता करार दिया है। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल में हैं। ईडी ने दावा किया है कि शराब नीति से अर्जित पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा विधानसभा चुनाव और अन्य कामों में किया है। वहीँ आम आदमी पार्टी ने इन तमाम आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी राजनीतिक बदले की भावना के तहत ये सब कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *