May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फिर से उठाया ईवीएम का मुद्दा, फिर से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की

मध्यप्रदेश में सभी पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुयी है। सभी पार्टियों के उम्मीदवार अपनी अपनी पार्टी का प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह फिर से एक बार फिर ईवीएम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग की है।

मध्यप्रदेश के मालवा में एक सार्वजनिक रैली में दिग्विजय सिंह ने लोगों से भी उनकी राय जानने की कोशिश की। लोगों में बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर हामी भरी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं।

ईवीएम पर उठाये सवाल

दरअसल मामला मध्यप्रदेश के मालवा का है जहाँ दिग्विजय सिंह एक चुनावी रैली कर रहे थे। इसी रैली में दिग्विजय सिंह ने लोगों से पूछा,  “आप सब बैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव कराना चाहते हैं या मशीन से? जो लोग मशीन के पक्ष में हैं वे अपना हाथ उठाएं। भीड़ जवाब देती है ‘हमें मशीनें पसंद नहीं हैं।”

राजगढ़ से हैं चुनावी मैदान में

बता दें कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता करीब 33 साल बाद अपनी परंपरागत सीट राजगढ़ से चुनावी मैदान में उतरे हैं। वो पहले इस लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार 31 मार्च से अपनी पदयात्रा की शुरुआत कर दी है। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में वो हर दिन 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से संवाद करते हुए वोट मांगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *