ताइवान में आया 7.7 की तीव्रता से भूकंप, कई इमारतें ध्वस्त, जापान में की गयी चेतावनी जारी
ताइवान में 7.7 की तीव्रता से भीषण भूकंप आया है। स्थानीय समयानुसार यह भूकंप करीब सुबह 9 बजे के आसपास आया। इस भूकंप के कारण ताइवान में बड़ी तवाही हुयी है। भूकंप के कारण बिल्डिंगें ध्वस्त हो गयी हैं। इन बिल्डिंगों में लोग फसे हुए हैं। भूकंप में अब तक चार लोगों की मौत की खबर सामने आयी है। इसके अलावा 97 लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
जापान में सुनामी की चेतावनी
इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के कारण तीन मीटर ऊँची सुनामी की लहरों की आशंका पैदा हो गयी है। जापान मौसम विज्ञानं एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। एक्स पर जेएमए के आपदा तैयारी अकाउंट ने एक पोस्ट में प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए चेतावनी दी है। उन्हें कहा गया है कि वह तब तक इलाका न छोड़ें, जब तक कि आगे की स्थिति साफ न हो जाए। ट्वीट के अनुवाद के मुताबिक लिखा गया, ‘3 तारीख को 9:01 बजे तक सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी बार-बार आती है। जब तक चेतावनी न हटा ली जाए, तब तक अपना सुरक्षित स्थान न छोड़ें।’ जेएमए का कहना है कि ओकिनावा और मियाजोकिमा और येयामा द्वीप समूहों पर 10 फीट तक ऊंची सुनामी का खतरा है।
ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे भीषण भूकंप
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक 25 वर्षों में यह ताइवान में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है। 25 वर्षों में यह सबसे मजबूत भूकंप है।’ सितंबर 1999 में ताइवान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2400 लोगों की मौत हुई थी।
ताइवान में अक्सर भूकंप के झटकों को महसूस किया जाता है। इसका कारण यह है कि ताइवान दो टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। इस भूकंप के कारण फिलीपींस में भी सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गयी है।
