लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की साख लगी दाव पर, लगे हैं अपनी साख बचाने में
2024 के लोकसभा चुनाव में देश के और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की साख दाव पर लगी हुयी है। यह दोनों नेता प्रदेश की और देश की राजनीती में अहम भुमिका में माने जाते हैं। ये दोनों नेता मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। इनमे से एक तो खुद ही चुनावी मैदान में हैं और दूसरे अपने बेटे को जिताने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। कुल मिलाकर कांग्रेस के दोनों ही नेताओं ने इस लोकसभा चुनाव को अपनी साख बना लिया है।
आज हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह की और कमलनाथ की। 77 वर्ष के हो चुके दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ को जिताने के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। कांग्रेस ने नकुलनाथ को छिंदवाड़ा से चुनावी मैदान में उतारा है।
दिग्विजय जीत के लिए कर रहे हैं पदयात्रा
कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सीएम ने इस लोकसभा चुनाव को अपनी साख बना लिया है। यही कारण है कि 77 वर्ष के हो चुके दिग्विजय सिंह आम मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह की पदयात्रा 31 मार्च से शुरू हुयी है। वह रोज 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं।
बेटे को जिताने के लिए कर रहे हैं कोशिश
दूसरी ओर कमलनाथ चुनावी रण में अपने बेटे से ज्यादा सक्रीय नजर आ रहे हैं। कमलनाथ अपने बेटे को जिताने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि उनके गढ़ छिंदवाड़ा में बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी को जॉइन कर रहे हैं। बावजूद इसके कमलनाथ बीजेपी की हर प्लानिंग का डटकर सामना कर रहे हैं।
