May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सपा और रालोद में छिड़ी जुबानी जंग, दोनों ही पार्टी के नेताओं ने एकदूसरे पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रिय लोकदल एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में जब रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने सपा द्वारा बार बार प्रत्याशी बदलने पर सवाल खड़े किये तो इसके जवाब में सपा के नेता लालजी वर्मा ने इस पर पलटवार करते हुए पूछा कि वो राज्यसभा से इस्तीफा कब देंगे।

दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बार बार प्रत्याशी बदल रहे हैं। वे अबतक आधा दर्जन तक प्रत्याशी बदल चुके हैं। इस पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने तंज कसते हुए कहा, “विपक्ष में किस्मत वालों को ही कुछ घंटों के लिए लोक सभा प्रत्याशी का टिकट मिलता है! और जिनका टिकट नहीं कटा, उनका नसीब।”

लालजी वर्मा ने किया पलटवार

सपा के नेता लालजी वर्मा ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पलटवार किया कि आप राज्यसभा से इस्तीफा कब दोगे ? कुछ नैतिकता है या सब घोल कर पी गए।

दरअसल जयंत चौधरी राज्यसभा सांसद हैं 2022 में हुए राज्यसभा चुनाव में जयंत सपा के सहयोग से राज्यसभा सांसद बने थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले रालोद, सपा से गठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी खुले मंच से कह चुके हैं कि जयंत चौधरी के एनडीए में जाने के बाद उन्हें दो संसदीय सीटों का नुकसान हुआ है।

सपा विधायकों के सहयोग से जयंत चौधरी राज्यसभा पहुंचे, वहीं पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में जब राष्ट्रीय लोक दल की परीक्षा का समय आया तो रालोद एनडीए के पाले में चली गई और उसके सभी विधायकों ने एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट किया। जिसकी वजह से सपा के तीसरे उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दौरान सपा के कई नेताओं ने भी क्रास वोटिंग कर अखिलेश यादव को झटका दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *