Headlines

पीएम मोदी के 300 दिन मखाना खाने वाले बयान पर लालू यादव ने कसा तंज

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बिहार के भागलपुर में एक जनसभा के दौरान मखाना की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे साल के 365 में से 300 दिन मखाना का सेवन करते हैं। पीएम मोदी के इस बयान पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अगली बार पीएम मोदी जब बिहार आएंगे छठ मैया का व्रत करेंगे। गंगा मैया में डुबकी लगाएंगे। जानकी मैया के मंदिर जाएंगे।

सोशल मीडिया पर कसा तंज

लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अबकी बार तो हमारे सवालों पर पीएम ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार 350 दिन “बिहारी भूंजा” खाएंगे। 100 दिन भागलपुरी सिल्क पहनेंगे। छठ मैया का व्रत करेंगे। गंगा मैया में डुबकी लगाएंगे। जानकी मैया के मंदिर जाएंगे। बिहार से बचपन का रिश्ता स्थापित करेंगे। मधुबनी पेंटिंग्स का गमछा या कुर्ता पहनेंगे। भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, सुरजापुरी और मैथिली भाषा की 2-4 उधारी लाइनों से संबोधन की शुरुआत करेंगे।  जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोकनायक जयप्रकाश और अन्य महापुरुषों से संबंध बताएंगे।”

बिना नाम लिए लालू यादव पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में मखाना को सुपरफूड बताते हुए इसके वैश्विक प्रसार की बात की थी। उन्होंने यह  भी कहा कि पहले बिहार में मछली बाहर से मंगाई जाती थी। लेकिन आज राज्य आत्मनिर्भर बन गया है और शीर्ष 5 मछली उत्पादक राज्यों में शामिल है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं। वे किसानों की स्थिति नहीं बदल सकते हैं। इस पर लालू यादव ने व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री के बयानों को उधार की ली गयी लाइन कहा और उनकी स्थानीय भाषा और संस्कृति से जुड़ने की कोशिशों पर सवाल उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *