Headlines

आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जॉइंट्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने, दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड

Spread the love

आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जॉइंट्स और मुंबई इंडियंस आज आमने-सामने होंगी। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जायेगा। पांच बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस का लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सामने रिकॉर्ड बहुत ख़राब है। जिससे कप्तान ऋषभ पंत और उनकी टीम आज के मुकाबले में मानसिक रूप से मजबूत होंगे।

मुंबई इंडियंस के आईपीएल सीजन 2025 के अब तक के सफर की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने अपने शुरूआती दो मैचों में हार का स्वाद चखा, लेकिन तीसरे मैच जीत हासिल की। वहीँ लखनऊ सुपर जॉइंट्स की बात करें तो वो भी अपने तीन मुकाबलों में से दो में हार का सामना कर चुकी है।

लखनऊ में आज का मौसम

मैच के लिहाज से लखनऊ का मौसम आज अच्छा रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि शाम को थोड़े बादल आ सकते हैं लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है। 19 प्रतिशत नमी और 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। मैच के दौरान तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

जब से आईपीएल सीजन की शुरुआत हुयी है जब से मुंबई इंडियंस आईपीएल खेल रही है, लेकिन लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 2022 से आईपीएल में एंट्री की है। दोनों टीमों के बीच अबतक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बहुत ही ख़राब रहा है। अबतक के खेले गए मुकाबलों में मुंबई इंडियंस से सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल की है, अन्यथा 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

एमआई के खिलाफ एलएसजी का सबसे बड़ा टोटल- 196

एमआई के खिलाफ एलएसजी का सबसे छोटा टोटल- 132

एलएसजी के खिलाफ एमआई का सबसे बड़ा टोटल- 214

एलएसजी के खिलाफ एमआई का सबसे छोटा टोटल- 101

संभावित टीमें

एलएसजी की संभावित प्लेइंग XI : मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव/आकाश डीप।

एमआई की संभावित प्लेइंग XI : रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स/मुजीब उर रहमान, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटरन, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, विग्नेश पुथुर /सत्यनारायण राजू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *