Headlines

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मत्रियों के साथ देखि फिल्म द केरला स्टोरी, मौजूद रहे फिल्म के प्रोडूसर-डायरेक्टर विपुल शाह और अभिनेत्री अदा शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रियों के साथ मंगलवार शाम को भोपाल अशोका व्यू कैंपस में बने ओपन थिएटर में फिल्म द केरला स्टोरी देखी। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और अन्य मंत्रियों के परिजन और फिल्म की अभिनेत्री अदा शर्मा और फिल्म के प्रोडूसर विपुल शाह भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज में यहां अपने परिवार और मंत्रियों के साथ द केरला स्टोरी फिल्म को देखने आया हूँ। यह फिल्म बहुत उद्देश्यपूर्ण फिल्म है। इसे सभी को देखना चाहिए। इसमें दिखया गया है कि कैसे हमारी बेटियों को झूठे प्रेम जाल में फसा कर अँधेरी दुनिया तक पंहुचा दिया जाता है। जिससे उनकी जिंदगी नर्क बन जाती है। कैसे उन्हें देश विरोधी कृत्यों में फसा दिया जाता है।

समाज को जगाने की जरूरत

इस फिल्म को देखने ग्रहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वाश सारंग, मंत्री तुलसी सिलावट और जगदीश देवड़ा भी पहुंचे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वाश सारंग ने कहा कि इस फिल्म के जरिये समाज को जगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी दलों के लोग जो इन समस्याओं के पीछे हैं वे इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शाती है कि कैसे आतंकवाद हमारी संस्कृति को मिटाने का षड्यंत्र कर रहा है।

कैबिनेट की बैठक में लिए कुछ महत्त्पूर्ण फैसले

* इससे पहले मंगलवार दोपहर में हुयी कैबिनेट की बैठक में छात्रों की स्कालरशिप और मंदिर के पुजारियों को लेकर अहम फैसले हुए। मध्यप्रदेश में अब 8 लाख रुपये की सालाना इनकम वाले अनुसूचित जाति के परिवार के छात्र और छात्राओं को स्कालरशिप दी जाएगी। अब से पहले यह स्कालरशिप 6 लाख तक की सालाना इनकम वाले परिवारों के छात्र छात्राओं को दी जाती थी। ऐसे सरकारी मंदिरों के पुजारी जिनके पास 10 एकड़ तक खेती योग्य जमीन है इस जमीन से होने वाली आय का उपयोग खुद ही कर सकेंगे। बाकि की जमीन की जानकारी कलेक्टर को देनी होगी। जिसे नीलाम किया जायेगा। उससे होने वाली आय को मंदिर के कहते में जमा किया जायेगा।

* कैबिनेट की बैठक में फैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पंचायतों में लैंड ट्रांसफर टेक्स नहीं लिया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि अब ऐसा कोई भ्रम न रहे। ऐसा सामने आ रहा था कि भोपाल के आसपास की पंचायतों में लैंड ट्रांसफर पर टेक्स लगाया जा रहा था। अब इस भ्रम को दूर  दिया गया है। यदि ऐसा कोई आदेश निकला भी है तो उसे वापिस लिया जायेगा।

* कैबिनेट की बैठक में लाड़ली बहना  योजना के लिए भी बजट को मंजूरी मिल गयी है।  इस योजना में अब तक 1 करोड़ 33 लाख 25 हजार से ज्यादा महिलाये रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। एक महीने में 1250 करोड़ रुपये महिलाओं के खातों में ट्रांसफर होंगे। इस तरह साल भर का आंकड़ा देखा जाये तो 15000 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे। केंद्र की मिशन वात्सलय योजना को भी कैबिनेट  बैठक में मंजूरी मिल गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *