Headlines

आखिर सिद्धारमैया को मिली कर्नाटक के सीएम की गद्दी, डीके शिवकुमार होंगे डिप्टी सीएम

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में इस बात को लेकर बहुत सी बैठकें हुयी कि कर्नाटक का सीएम कौन होगा। कई बैठकों के बाद आज इस बात पर फैसला आ ही गया कि कर्नाटक के सीएम का पद सिद्धारमैया को मिलेगा। कल होगा कर्नाटक के सीएम का शपथ ग्रहण समारोह। डीके शिवकुमार जो कि अब तक सीएम पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे वे कल डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इसके अलावा उनके पास ऊर्जा और सिचाई मंत्रालय और प्रदेश अध्यक्ष का पद भी रहेगा। उन्हें यह भी कहा गया है कि सिद्धारमैया के दो साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रदेश की कमान सौंप दी जाएगी। लेकिन डीके शिवकुमार अभी इस बात पर अड़े हैं कि मुख्यमंत्री का पद मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दिया जाये।

शपथ ग्रहण समारोह कल 18 मई को दोपहर 3.30 बजे बेंगलुरु के कांतिरवा स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी कांतिरवा स्टेडियम में शुरू हो चुकी हैं। दोनों मंत्रियों के साथ 10 और मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले चार दिनों से बेंगलुरु से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा था। सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। इससे पहले रविवार को कांग्रेस के सभी एमएलए ने मल्लिकार्जुन को नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था। मल्लिकार्जुन ने सभी विधयकों से एक एक कर बात की। इसमें 80 से ज्यादा विधयकों ने सिद्धारमैया के पक्ष में वोट दिया।

इन दो फॉर्मूलों पर बात हुयी

  1. एक तो सिद्धारमैया को पहले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बना दिया जाये और अगले ढाई साल के लिए डीके शिव कुमार को मुख्यमंत्री का पद दिया जाये।
  2. सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री का पद दिया जाये और डीके शिवकुमार को पीसीसी का चीफ और दो बड़े मंत्रालय दिए जाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *