Headlines

मोदी कैबिनेट ने दी महिला आरक्षण बिल को मंजूरी, बुधवार को पास हो सकता है बिल

Spread the love

महिला आरक्षण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार संसद में महिलाओं की सीटें बड़ा सकती है। केंद्र सरकार देशभर में 543 सीटों के अलावा 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय कर सकती है। करीब 180 अतिरिक्त सीटें बढ़ाई जा सकती हैं। सोमवार को मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 19 सितंबर को नई संसद में महिला सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं। केंद्र सरकार महिला आरक्षण के तहत अगर लगभग 180 सीटें बढ़ा देती है तो लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 723 हो जाएगी। वहीं केंद्र ने एक अधिसूचना जारी करके नए संसद भवन को आधिकारिक रूप से संसद भवन का दर्जा दे दिया है।

लगभग 27 साल से लंबित पड़े इस बिल को पारित करने की मांग विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से संसद के विशेष सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में भी की गई थी। अगर ये बिल पारित हो जाता है तो संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई यानी 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी।

बुधवार को पास हो सकता है बिल

सरकार की कोशिश है कि इसे व्यापक चर्चा के बाद बुधवार 20 सितंबर को पास करवाया जाये। इसके साथ ही बिल पास होने के बाद महिलाओं की एक बड़ी सभा को पीएम मोदी संबोधित भी कर सकते हैं। ये जानकारी भी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *