Headlines

मुलायम सिंह यादव के समधी हरीओम यादव का सपा प्रमुख के ऊपर निशाना साधा और कहा अखिलेश यादव तो बस नाम के अध्यक्ष हैं सारी कमान तो किसी और के पास

Spread the love

पूर्व में सपा से विधायक रहे और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने अखिलेश यादव और सपा के महासचिव रामगोपाल यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराना चाहिए। हरिओम यादव ने रामगोपाल यादव के लिए कहा कि वे कही से भी चुनाव नहीं जीत सकते हैं चाहे वह सैफई से ही क्यों न चुनाव लड़ लें।

हरिओम यादव  आगे कहा कि अखिलेश यादव तो बस नाम के ही अध्यक्ष हैं। सारी कमान तो रामगोपाल यादव के हाथ में है। शिवपाल यादव बीजेपी में आ गए होते तो यहां इनका सम्मान होता और कहीं से सांसद भी बना दिए गए होते। सपा में उनकी कौन सुनता है , उनका चैप्टर बीजेपी में भी ख़त्म हो गया। लेकिन वे चाहें तो कभी भी शुरू हो सकता है।

हरिओम यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। हरिओम यादव ने इससे पहले भी रामगोपाल यादव पर निशाना साधा था। जब उन्होंने कहा था कि पार्टी और परिवार को अकेले चश्मा ही ख़त्म कर देगा। 2022 के चुनाव में नेताजी मुलायम सिंह यादव की वजह से सपा गठबंधन की 100 सीटें आ गयी थी। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के विधायक ढूंढे से नहीं मिलेंगे।

हरिओम यादव सपा से विधायक रह चुके हैं

हरिओम यादव सपा से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह 2002 में शिकोहाबाद से, 2012 और 2017 में सिरसागंज सीट से विधायक रह चुके हैं। 2022 में इन्हे सिरसागंज सीट से सपा ने टिकट देने से इंकार कर दिया था। तब यह विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *