May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

दिल्ली में हुयी एनडीए की बैठक, बैठक में 38 पार्टियों ने हिस्सा लिया, पीएम मोदी ने विपक्ष के गठबंधन पर साधा निशाना

लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार 18 जुलाई को बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक दिल्ली में हुयी। इस बैठक में 38 पार्टियां शामिल हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 1990 के दशक में गठबंधन का इस्तेमाल देश में अस्थिरता के लिए किया। वही एनडीए का गठन किसी को हटाने के उद्देश्य से नहीं किया था बल्कि देश में स्थिरता के लिए किया था। पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब हम विपक्ष में थे तब भी हमने सकारात्मक राजनीती की। हमने कभी भी नकारात्मक राजनीती नहीं की। हमने विपक्ष में रह कर सरकारों का विरोध किया उनके घोटालों को सामने लाये। लेकिन कभी भी जनादेश का अपमान नहीं किया। हमने विपक्ष में रह कर विदेशी ताकतों की मदद नहीं मांगी।

पीएम का विपक्षी गठबंधन पर हमला

पीएम मोदी ने बेंगलुरु में हुयी विपक्षी दलों की बैठक पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग देश को तोड़ रहे हैं तो हम जोड़ रहे हैं। जनता सब देख रही है की ये सब एकजुट क्यों हो रहे है। जनता देख रही है कि कौनसा गोंद है जो इन्हें जोड़ रहा है। पीएम ने कहा कि केरल में कांग्रेस और लेफ्ट एक दूसरे के खून के प्यासे है और बेंगलुरु में इनके नेता एकदूसरे के हाथ में हाथ डालकर मुस्कुरा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के लोग कांग्रेस और लेफ्ट पर हमले कर रहे हैं और यहाँ ये लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी इनकी सच्चाई दिखाई देगी। इन्हें अपने कार्यकर्ताओं की कोई परवाह नहीं है।

पीएम ने दावा किया कि देश के लोगों ने मन बना लिया है कि वे तीसरी बार भी हमें ही चुनने वाले हैं। जब कोई गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, भ्रष्टाचार के इरादे से होता है, परिवारवाद की निति पर हो, जातिवाद या क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है। ऐसा गठबंधन देश को नुकसान पहुँचता है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि राजनीती में प्रतिस्पर्धा हो सकती है लेकिन शत्रुता नहीं। आज विपक्ष ने हमें गाली देने और नीचा दिखाने में अपनी पहचान बना ली है। यह एनडीए सरकार ही है जिसने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिया। हमने मुलायम सिंह, शरद पवार और गुलाम नवी आज़ाद जैसे अनेक नेताओं को पद्द सम्मान दिया।

एनडीए गठबंधन पर बोले पीएम

पीएम ने कहा कि देश विश्वास से चलता है और एनडीए पर लोगों का विश्वास बड़ा है। हमारे देश में राजनितिक गठबंधनों की एक लम्बी परम्परा रही है। लेकिन जो भी गठबंधन नकारात्मकता के साथ बने वे कभी सफल नहीं हुए। हमने कभी भी नकारात्मकता को नहीं चुना। हमने कभी भी सरकार का विरोध करने के लिए विदेशी तागतों से मदद नहीं मांगी।

प्रधानमंत्री ने एनडीए को लेकर कहा कि एनडीए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत है जो हमें जोड़े हुए है। एनडीए के निर्माण में लाल कृष्ण आडवाणी जी ने भी बहुत ही अहम भूमिका निभायी थी, वो आज भी हमारा मार्गदर्शन  कर रहे हैं। हाल ही में एनडीए के गठन के 25 साल पुरे हुए हैं। ये 25 साल देश को प्रगति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *