May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन 67.55 प्रतिशत अभ्यर्तीयों ने दी परीक्षा, सेंधमारी करने वाले 6 अभ्यर्ती गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में 60244 पदों के पर सिपाहियों की भर्ती चल रही है। कल शुक्रवार को इस भर्ती की परीक्षा का पहला दिन था। इस परीक्षा में पूरे उत्तर प्रदेश में 9.60 लाख अभ्यर्तीयों को शामिल होना था। लेकिन इस परीक्षा को करीब 32 फीसदी अभ्यर्तीयों ने छोड़ दिया। सिपाही भर्ती की परीक्षा में मात्र 6,48,435 अभ्यर्तीयों ने हिस्सा लिया। वही अकेले लखनऊ की बात करें तो परीक्षा में 78,144 अभ्यर्तीयों को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा में 56,674 अभ्यर्ती ही शामिल हुए। 21,470 अभ्यातियों ने परीक्षा को छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश में जिन 32.45 फीसदी ने परीक्षा छोड़ी है उनमे से 20.88 फीसदी अभ्यर्ती तो ऐसे हैं जिन्होंने प्रवेश पत्र तो डाउनलोड किया लेकिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसके अलावा 51 अभ्यर्ती संदिग्ध मिले, जिनके बाकी दस्तावेजों का आधार कार्ड से मिलान करने पर उन्हें परीक्षा देने की छूट दी गई। उनके दस्तावेजों की स्क्रुटनी बाद में की जाएगी।

सेंधमारी करने वाले 6 अभ्यर्ती गिरफ्तार

परीक्षा में अलग अलग तरह से सेंधमारी करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे से चार लोग तो अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किये गए। वहीं गोरखपुर से महिला सिपाही समेत दो लोग पेपर बेचने के नाम पर ठगी करने के आरोप में पकड़े गए। इसमें महिला सिपाही पिंकी सोनकर और उसके सहयोगी देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है। जिन चार लोगों को अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार किया गया। उसमें आगरा के शाहगंज स्थित साकेत विद्यापीठ इंटरमीडिएट कॉलेज में हाथरस के रहने वाले अभ्यर्थी विवेक को गिरफ्तार किया गया है। विवेक फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा में शामिल हुआ था। इसके अलावा रायबरेली के एक सेंटर से औरैया के रहने वाले उपेंद्र सिंह को मोबाइल से ब्लूटूथ डिवाइस कनेक्ट कर नकल करते हुए पकड़ा गया है। ललितपुर में मार्कशीट में कम आयु दिखाकर परीक्षा देने आए कानपुर देहात के रहने वाले अवधेश यादव को गिरफ्तार किया गया है, हालांकि उसने फॉर्म 8 भरकर परीक्षा दी है। इसके अलावा महाराजगंज के एक महाविद्यालय में हरियाणा के रहने वाले योगेश को ईयरबड  के साथ पकड़ा गया, वह नकल करने की फिराक में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *