Headlines

उद्धव ठाकरे के संपादकीय सामना में विपक्षी एकता को बताया गया भारत का वैगनर ग्रुप

Spread the love

उद्धव ठाकरे के मुखपत्र सामना के संपादकीय में पीएम मोदी और बीजेपी पर जम कर निशाना साधा गया है। मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि पुतिन की तरह मोदी को भी सत्ता से जाना होगा। पटना में वैगनर ग्रुप ने यही तय किया है।

सामना में कहा गया है कि आज पुतिन के देश में क्या हो रहा है। पुतिन द्वारा अपनी सुबिधा के लिए तैयार किये गए वैगनर ग्रुप नामक सेना ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया। रूस में विगत कई सालों में हुआ चुनाव सिर्फ छलावा था। पुतिन के लोग गड़बड़ी कर चुनाव जीतते रहे और उन्होंने संसद पर कब्ज़ा कर लिया। हिंदुस्तान में भी यही चल रहा है और लोगों के मन में क्रांति की भावना निर्माण कर रही है।

सामना में कहा गया है कि बीजेपी ने सत्ता को बरक़रार रखने के लिए कई बिकाऊ लोगो को अपने इर्द गिर्द रक्षक बना कर खड़ा किया है। कल को यही सब लोग मोदी और शाह की पीठ पर बार करेंगे और सड़क पर उतरेंगे। पुतिन के साथ भी यही हुआ। पुतिन के खिलाफ हुयी बगावत से यह साफ़ हो गया है। पुतिन ने ऐसा ताव दिखाया कि वह वैगनर ग्रुप की सशस्त्र सेना को रौंद डालेगा लेकिन उनसे ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। किसी भी तानाशाह के मन में ऐसी दहशत कभी न कभी निर्माण होती है। पुतिन हो या मोदी उन्हें बगावत का सामना करना पड़ता है।

सामना में विपक्ष की बैठक को बताया भारत का वैगनर ग्रुप

पटना में 23 जून को हुयी विपक्षी दलों की बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी लोग फोटो खिचाने के लिए एकत्रित हुए और कितने भी विपक्षी एक साथ आ जाएँ लेकिन बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीट जीतेगी यह तय है। इस पर अब सामना में कहा गया कि अमित शाह ने अपेक्षा के अनुरूप ही प्रतिक्रिया दी है। देश में फोटो प्रेमी कौन है देश की 140 करोड़ जनता यह जानती है। फोटो या लोकप्रियता के आड़े आने वाले अपने ही नेताओं और मंत्रियों को कैसे ढकेल कर दूर किया जाता है। यह मोदी ने कई बार दिखा दिया है।

सामना के संपादकीय में आगे कहा गया है कि रहा सवाल 2024 में क्या परिणाम आएगा। इसका फैसला इस बार ईवीएम नहीं जनता करेगी। पटना में विपक्ष के लोग फोटो खिचाने के लिए एकत्रित हुए थे तो फिर उससे इतना डरने की वजह क्या है। कल तक बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा आदि लोग “अब की बार भजपा 400 के पार” ऐसी घोषणा किया करते थे। पटना में हुए विपक्ष के एक फोटो सेशन के बाद की अमित शाह कह रहे हैं हम 300 सीट जीतेंगे। मतलब विपक्षियों के एक फोटोसेशन से ही बीजेपी की 100 सीटें काम हो गयी। यही विपक्ष की एकता के वङ्कामूठ की ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *