May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

बिहार के काराकाट से पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेजा जायेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के काराकाट में एक चुनावी सभा को सम्बोधित किया। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने अपने सम्बोधन में कहा जल्द ही नौकरी के बदले जमीन लिखवाने वालों को जेल भेज दिया जायेगा। पीएम ने आगे कहा, “जैसे ही हेलिकॉप्टर में चक्कर मारने का समय पूरा होगा, जेल का रास्ता तय हो जाएगा। बिहार को लूटने वालों को एनडीए सरकार नहीं छोड़ेगी,यह मोदी की गारंटी है।”

मोदी उनके डर को भी डराता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में आगे कहा, “बिहार के लोगो को एक और गारंटी दे रहा हूं, जिन्होंने बिहार के गरीबों को लूटकर के नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, कान खोल के सुन लो। उनका भी जेल जाने का काउंटडाउन शुरु हो गया है। ये नाकारापन लेकर जी रहे हैं। दशकों तक इनकी राजनीति डरो और डराओ के मंत्र पर चली है। लेकिन मोदी ने इनका डर का गुब्बारा फोड़ दिया है।  हालत तो ये है कि मोदी उनके डर को भी डराता है।”

पीएम ने आगे कहा, “आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर है। कोई बवाल हुआ क्या? यह कहते थे कि अगर 370 को हटाया तो आग लग जाएगी? देश में बम धमाके होंगे। मोदी न इनकी धमकियों से डरा है और न रुका है, कहीं आग लगी क्या? यह लोग डराते थे।”

आरजेडी और कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा, “यह डरपोक कांग्रेस और आरजेडी वाले, कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है, डरो। इसलिए पाकिस्तान के आतंकी जब चाहें भारत पर हमला करके चले जाते थे इन डरपोक लोगों के कारण। मोदी इनकी तरह डरता नहीं है। मोदी ने सेना को कहा कि जाओ और घर में घुसकर मारो। आज पाकिस्तान कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है।”

उन्होंने आगे कहा, “आज नक्सलियों की सफाई चल रही है जिनके नाम पर यह लोग डराते थे। मोदी डरता नहीं है। कितना ही बड़ा तीस मार खां हो, उसे जेल जाना ही पड़ेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *