May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

चुनावीरैली के दौरान सीएम नितीश कुमार की जुबान फिसली, कहा हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी जी एक बार फिर मुख्यमंत्री बनें

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार की जुबान बार बार फिसल रही है। वे लगातार स्लिप ऑफ़ टंग का शिकार हो रहे हैं। नितीश कुमार ने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने की कामना कर दी। दरअसल मुख्यमंत्री नितीश कुमार भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के समर्थन में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में एक रैली को सम्बोधित किया। इसी बीच अपने भाषण दौरान मुख्यमंत्री नितीश कुमार बोलते बोलते गड़बड़ा गए।

रविशंकर प्रसाद के समर्थन में माँगा वोट

मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने दनियावां की जनता से एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में वोट करने की अपील की। इसी के साथ कहा कि हम चाहते हैं कि एनडीए बिहार की सभी 40 सीटें जीते और देशभर में 400 सीटें जीते और नरेंद्र मोदी जी फिर मुख्यमंत्री बनें देश का विकास हो बिहार का विकास हो। ये सुनते ही उनके अंगरक्षक ने कान में कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, इसके बाद नीतीश कुमार ने कहा कि अरे वह तो प्रधानमंत्री हैं ही उनको फिर से प्रधानमंत्री बनाना है वह और आगे बढ़ें।

नितीश कुमार ने अपने भाषण में लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का बिना नाम लिए कहा कि एक आदमी था, जो नौ नौ बेटा-बेटी पैदा किया और अपने हट गया तब बेटी को बनाया दिया। बेटा-बेटी यही सब करते रहता है। इसका कोई मतलब है जी। हम लोग के साथ आया हमने देखा बहुत गड़बड़ है, तो हम हट गएं और झूठ-मूट का बोलता रहता है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब तो हमने किया है। हम उस वक्त बैठक में भी पूरे देश में जातीय जनगणना का एजेंडा लाने को कहते रहे। लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। उस समय सभी पार्टियां थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *