Headlines

अयोध्या में मिले दलित युवती के शव पर सियासत शुरू, प्रेसवार्ता के दौरान रोये अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद

Spread the love

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। इसी बीच एक दलित युवती का शव मिला है, जिसपर सियासत शुरू हो गयी है। शव बहुत ही भयावह स्थिति में मिला है। उसकी दोनों आंखे निकल ली गयी, शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं और हड्डियां भी टूटी हुयी हैं। इस घटना पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद प्रेसवार्ता के दौरान रोने लगे। दलित युवती की हत्या पर अवधेश प्रसाद ने प्रेसवार्ता में कहा, “अभी तक मैं निर्भया कांड की दर्दनाक घटना को सुनता था। कल मैं उसके परिवार से मिलने गया। लोगों ने मुझे अपने सम्मान की जिम्मेदारी सौंपी है।” इतना कहते  अवधेश प्रसाद फफक फफक क्र रोने लगे। उन्होंने रोते हुए कहा कि एक दलित की बेटी को निर्वस्त्र करके क्या-क्या किया गया। उसकी हत्या की गई। निर्भया कांड से हजार गुना ये गंभीर मामला है। मैं उस बेटी को मिट्टी देने भी गया था। पूरा परिवार सहमा हुआ था। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार नहीं हो सका। उसको दफनाया गया। मैंने भी किसी तरह उस बेटी को पांच मुट्ठी मिट्टी दी। साथ ही अवधेश प्रसाद ने कहा कि अगर दलित की बेटी को न्याय नहीं मिला तो मैं लोकसभा से इस्तीफा दे दूंगा।

सपा प्रमुख ने जताया दुःख और सरकार से की मांग

इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “ये बेहद दुःखद ख़बर है कि अयोध्या के ग्रामसभा सहनवां (सरदार पटेल वार्ड) में 3 दिन से गायब दलित परिवार की बेटी का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है, उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई हैं उसके साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। प्रशासन ने तीन दिन पहले ही अगर परिवार की सूचना पर ध्यान दिया होता तो बच्ची की जान बचायी जा सकती थी। हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो दोषी हैं और जिन पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरती है, उन सबके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को तत्काल 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *