चीन में बच्चों में फैली बीमारी को लेकर राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने किया अलर्ट जारी
चीन के उत्तरी क्षेत्र में बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने से बीमारी बढ़ रही है। इसी को लेकर राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसमे हॉस्पिटल्स में दवाइयां, ऑक्सीजन और जाँच के पुख्ता इंतजाम होने की बात कही गयी है। इसके साथ ही सभी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्रिंसिपल को 29 नवंबर को मॉकड्रिल के निर्देश दिए गए हैं। राजस्थान में पहले से ही लगातार कोरोना को लेकर लगातार टेस्टिंग हो रही है। मगर केसों की संख्या शून्य है।
राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने इस बीमारी से निपटने के लिए अधिकारीयों के साथ बैठक की है। इन्फ्लूएंजा, माइक्रोप्लाजामान्यूनिमोनिया एवं सार्सकांव-2 से इस बीमारी के होने की बात कही जा रही है।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में श्वसन रोग एवं विशेषकर कोविड-19 व म्यूकोरमाइकोसिस के रोगी नहीं है। शून्य केस रिपोर्ट हो रहे हैं। सर्वेलेंस के लिए पूर्व में प्रदेश के चिकित्सा विभाग को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। संक्रामक रोगों से बचाव नियंत्रण के लिए विभाग में पूर्ण तैयारी की गई है। शुभ्रा सिंह ने बताया विभाग द्वारा चिकित्सा संस्थानों पर कोविड-19 संबंधित तैयारी के जायजा लिए जाने के लिए 28 नवंबर को एक वीसी का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त निदेशक जोन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों पैरामेडिकल कॉलेज के संबंधित अधिकारियों आदेश दिया गया है। 29 नवंबर को मॉकड्रिल आयोजित करते हुए सहित निदेशक जोन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी और उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर पर निरीक्षण कराया जाना है।
इस बीमारी के लक्षण
इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं खांसी, गले में दर्द या खराश, बुखार, फेफड़ों में सूजन और सांस नली में सूजन।

