Headlines

आईआरसीटीसी ने कांग्रेस के दावे को गलत ठहराया, जिसमे कांग्रेस ने ओडिशा हादसे के बाद हजारों टिकट कैंसिल होने का दवा किया था

Spread the love

आईआरसीटीसी ने ओडिशा रेल हादसे को लेकर कांग्रेस के उस दावे को गलत ठहराया है जिसमे कहा गया था कि ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने टिकट कैंसिल करा दिए। आईआरसीटीसी ने इस बात का जवाब देते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस का यह दावा गलत है। कोई भी कैंसिलेशन की संख्या नहीं बड़ी है।

बता दें कि शुक्रवार को ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रिपल ट्रेन हादसे के बाद से कांग्रेस केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। ओडिशा के कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। जिसमे उन्होंने कहा था कि बीते दिनों में ऐसी रेल दुर्घटना कभी नहीं हुयी। सैकड़ों लोगों की जान चली गयी और हजारों लोग घायल हुए हैं। इस दुर्घटना ने सभी को दुःख पहुंचाया है। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि इस हादसे के बाद हजारों लोगों ने अपने ट्रेन के टिकट कैंसिल करा दिए। लोगों को लगता है कि ट्रेन का सफर सुरक्षित नहीं है।

कांगेस ने भक्त चरण दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर  किया था।  आईआरसीटीसी ने भक्त चरण दास के दावे को गलत बताते हुए कहा है कि यह दावा वास्तव में गलत है। इस दावे को गलत साबित करने के लिए आईआरसीटीसी ने अपने आकड़े भी पेश किये। आईआरसीटीसी ने आकड़े पेश करते हुए बताया कि 1 जून को कैंसिलेशन 7.7 लाख से घटकर 3 जून को 7.5 लाख हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *