Headlines

अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीमकोर्ट से जमानत मिलने के बाद संजय सिंह ने बीजेपी पर बोला हमला

Spread the love

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सुप्रीमकोर्ट से स्थायी जमानत मिल गयी है। जब से अरविन्द केजरीवाल जेल से बाहर आये हैं तभी से आप सांसद संजय सिंह लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं। अब उन्होंने कहा है कि बीजेपी वाले कह रहे हैं कि यह रोक लग गई, वो रोक लग गई। इसलिए मैं कहता हूँ कि बीजेपी अनपढ़ों की जमात है।

संजय सिंह ने आगे कहा, “पहले कहते थे कि क्या किसी को जमानत मिली, अब बोल रहे हैं कि जमानत ही तो मिली है। अब दिल्ली वाले तुम्हारी जमानत जब्त कराएंगे। फिर कहेंगे जमानत ही तो जब्त हुई है। बेशर्मी का रिकॉर्ड कोई बना सकता है तो वो है ये बेशर्म झूठा पार्टी। बीजेपी वालों ने सपना देख लिया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल साइन नहीं कर सकते। दिल्ली वालों का काम रोकना चाहते हो। ऑर्डर पढ़ा है क्या? दिल्ली सीएम के पास कोई विभाग नहीं है।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उन्ही फाइलों पर हस्ताक्षर करते हैं जो एलजी के पास जाती हैं और उस पर कोई रोक नहीं है। संजय सिंह ने आगे कहा, “बीजेपी वालों सुन लो, सीएम के रूप में अरविंद केजरीवाल काम करते रहेंगे। न सरकार का काम सुप्रीम कोर्ट ने रोका है, न केजरीवाल का काम।”

आप को ख़त्म करना चाहती थी बीजेपी

संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीमकोर्ट ने जो जमानत दी है उसमे जो बातें लिखी हैं, उससे साबित होता है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पीएम मोदी और अमित शाह की साजिश थी। कोर्ट ने वही बातें कही, जो हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना, आप को खत्म करना, विधायकों को तोड़ना अमित शाह का उद्देश्य है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप पूरी मजबूती से खड़ी रही। न दिल्ली में हमें तोड़ पाए, न पंजाब में और न ही एमसीडी में। अरविंद केजरीवाल ने हौसले के साथ जेल की चारदीवारी के पीछे लड़ना स्वीकार किया, झुकना स्वीकार नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *