Headlines

फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने बताया आत्महत्या, पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में आम के बाग में दो लड़कियों के शव मिले हैं। जिससे पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गयी है। पुलिस इस मामले को आत्महत्या बता रही है, लेकिन परिजन इस मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लड़कियों के पिता ने कहा है कि लड़कियों के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस परिवार वालों पर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का दवाब बना रही है।

मृतका के पिता ने कहा कि पुलिस ने तो इसे आत्महत्या बता दिया। लेकिन लड़कियों के शरीर पर जो चोट के निशान हैं वो क्या हमने बना दिए। पिता ने कहा कि लड़कियों के शरीर पर कांटे चुभे हुए हैं। पुलिस ने हमें शव नहीं देखने दिया। लेकिन सुबह जब हमने शव देखा तो उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस की जाँच गलत है।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

पिता ने कहा कि पुलिस कह रही है कि शवों का अंतिम संस्कार कर दो, इसे हम बाद में देखेंगे। उन्होंने पूछा कि पुलिस बाद में क्या देखेगी जब सब खत्म हो जायेगा। पिता ने आगे कहा कि हम बस यह चाहते हैं कि लड़कियों के साथ क्या हुआ, उसका सच पता चले। पुलिस ने यह तो पता लगा लिया कि दोनों ने आत्महत्या की है लेकिन उनके शरीर पर जो चोट के निशान हैं उनका क्या ?

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस जिस जाँच को लेकर बात कर रही है वह गलत है। हम बस यही चाहते हैं कि इस मामले की जांच की जाए। दरअसल फ़र्रुख़ाबाद के भगौतीपुर गाँव में दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले थे। दोनों शव एक ही दुपट्टे से लटके मिले थे। बताया जा रहा है कि दोनों जन्माष्टमी की झांकी देखने गई थीं। देर रात तक जब वो नहीं लौटी तो परिजनों को लगा कि वो गांव में रिश्तेदारों के घर रुक गईं होंगी। इन लड़कियों की उम्र 15 और 18 साल थी।

लड़कियों के पिता इसे हत्या बता रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का दावा कर रही है। घटना स्थल से एक मोबाइल और एक चप्पल भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *