Headlines

आठ से दस हजार में आ रहा है किताबों का सेट, लुट रहे हैं अभिभावक, चुप है प्रशासन

Spread the love

स्कूलो में नया सत्र शुरू हो गया है , चुनिंदा दुकानों से ही किताबें लेना अभिभावकों की मजबूरी है |

नया सत्र शुरू हो गया है , जिससे अभिभावकों की परेशानियाँ बढ़ गयी हैं | एक दो सप्ताह में ही अभिभावकों को स्कूल डेवलपमेंट के नाम पर ली जाने वाली मोटी रकम फीस के नाम पर जमा करनी है | कॉपी किताबें भी खरीदनी हैं , कॉपी किताबों का सेट इतना महंगा है कि  जिससे अभिभावकों का पसीना निकल रहा है | कई प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 और 2 की कॉपी किताबो का सेट 6000 से 7000 तक का है | उधर प्रशासन और विभाग भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है | कई दिनों से पुस्तक विक्रेताओं के यहाँ लम्बी लम्बी लाइनें लगी हुई हैं | स्कूलों द्वारा तय निजी प्रकाशकों की किताबें ncrt की किताबों से पांच गुना तक महँगी हैं |

मिली भगत से चल रहा खेल

जब अभिभावक किताबें लेने के लिए पुस्तक विक्रेता के पास पहुँचते है तो बस उन्हें स्कूल का नाम और क्लास बतानी होती है और पुस्तक विक्रेता पूरा सेट निकाल कर दे देता है और वहीं किसी अन्य दुकान पर आपको उस स्कूल की एक भी किताब नहीं मिलती है | यह सब स्कूल और पुस्तक विक्रेता की मिली भगत से हो रहा है | अभिभावकों को बच्चों को किताबें दिलवाने के लिए अलग से छुट्टी करनी पड़ रही है क्योंकि सार्बजनिक अवकाश वाले दिन यह पुस्तक विक्रेता अपनी दुकान बंद रखते हैं | इसकी शिकायत किससे की जाये यह भी अभिभावकों की समझ में नहीं आ रहा है प्रशासन भी इस पर चुप्पी साधे हुए है |

किताबों में संसोधन करने की समय सीमा क्यों नहीं तय होती

एक अभिभावक ने बताया की उसके दो बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं दोनों की क्लास में एक साल का अंतर है फिर भी उसका दूसरा बच्चा पहले बच्चे की किताबें उपयोग में नहीं ला सकता है क्योकि हर साल किताबों में कोई ना कोई बदलाव हो जाता है किताबों के कबर भी बदले होते हैं जिससे पता ही नहीं चल पाता कि यह पुरानी पुस्तक है या नई | पुस्तक के एक पन्ने के लिए नयी पुस्तक लेनी पड़ती है | सरकार को पुस्तकों में संसोधन की समय सीमा तय करनी चाहिए कि कितने समय बाद पुस्तकों में संसोधन किया जाना चाहिए |

किस क्लास की किताबों का सेट कितने का है

नर्सरी  – 2500 से 4000 रुपये

केजी  – 2600 से 4500 रुपये

एलकेजी – 3200 से 4500 रुपये

क्लास 1 – 3500 से 5000 रुपये

क्लास 2 – 3700 से 5000 रुपये

क्लास 3 – 4000 से 5200 रुपये

क्लास ४ – 4300 से 5500 रुपये

क्लास 5 – 4500 से 5500 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *