Headlines

टी20 विश्व कप में आज दूसरे सेमीफइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ, टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

Spread the love

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच गुयाना के मैदान पर टी20 विश्व कप का दूसरा सेमीफइनल खेला जायेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात्रि 8 बजे शुरू होगा। टीम इंडिया ने इस विश्व कप में अभी तक के अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम आज के मैच में बदले की भावना से मैदान में उतारेगी, क्योकि इंग्लैंड ने 2022 के सेमीफइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराया था।

संभवतः आज के मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर कोई बदलाव हुआ भी तो युजवेंद्र चहल की एंट्री हो सकती है। चहल अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं और कई मौकों पर टीम के लिए अहम साबित हो चुके हैं। उनके साथ-साथ कुलदीप यादव भी टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। कुलदीप इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिआ के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 41 गेंदों पर 92 रन बनाये थे। आज रोहित शर्मा की फॉर्म ने साथ दिया तो यह टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगा। विराट कोहली बतौर ओपनर इस विश्व कप में अभी तक कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। आज यदि विराट का बल्ला चल गया तो इंग्लैंड के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। विराट कई बड़े और अहम मैचों में कई बार अपना दम दिखा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की फॉर्म भी टीम इंडिया के लिए अहम साबित होगी।

भारतइंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले, आदिल राशिद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *