टी20 विश्व कप का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जायेगा, जानते हैं किस टीम का पलड़ा भारी
आखिरकार आज वो दिन आ ही गया जिस दिन का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। आज बारबाडोस में टी20 विश्व कप का फाइनल मैच खेला जायेगा। टी20 विश्व कप के फाइनल में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। भारत के फाइनल में पहुंचने से फैंस की उत्सुकता में चार चांद लग चुके हैं। अब सवाल उठता है कि किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है।
अब तक इस विश्व कप में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गवायें फाइनल में प्रवेश किया है। ऐसे में यह कह पाना तो मुश्किल है कि कौनसी टीम फाइनल जीतेगी। हालाँकि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस विश्व कप में अभी तक के अपने सभी मुकाबले जीते जरूर हैं, लेकिन उनमे से कुछ में उन्हें बहुत करीबी जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ भारत ने अपने सभी मुकाबले ऐसे जीते हैं जिनमे उसके हारने का चांस बहुत ही कम था। इस तरह से हम कह सकते हैं कि आज के फाइनल मैच में भारत का पलड़ा भारी है और भारत टी20 विश्व कप के फाइनल को जीत सकता है।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबले
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक हुए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों को देखा जाये। तो दोनों टीमों ने अब तक 26 टी20 मैच खेले हैं। इन मैचों में भारत ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। वहीँ दक्षिण अफ्रीका को 11 मैचों में जीत मिली है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। इस तरह से भी देखा जाये तो भारत का पलड़ा दक्षिण अफ्रीका से भारी है।
2024 विश्व कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन
भारत: रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस टी20 विश्व कप काफी अच्छी लय में दिखाई दी है। भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाया है, जिससे उन्हें जीत हासिल करने में काफी मदद मिली है। टीम ने फाइनल तक पहुंचने के लिए कुल 8 मैच खेले, जिसमें सभी में जीत हासिल की।
दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने तक काफी बैलेंस दिखाई दी है। टीम ने बैटिंग और बॉलिंग से अच्छा प्रदर्शन किया है।अफ्रीका ने फाइनल में जगह बनाने तक टूर्नामेंट में कुल 8 मैच खेले, जिसमें उन्होंने सभी में जीत हासिल की।
