May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

तेजस्वी यादव ने किया बीजेपी पर हमला कहा संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है और प्रधानमंत्री मौन हैं

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोकसभा के अंदर लालू परिवार पर आये वयान पर मंगलवार को मीडिया के सामने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि संसद में हो क्या रहा है। चर्चा अविश्वास प्रस्ताव पर हो रही है और क्या बोलने लगे। सच से कोई लेना देना नहीं है। पता नहीं क्या क्या बोलते रहते हैं।

मणिपुर हिंसा पर पीएम मौन

मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मणिपुर जलता है तो भारत जलता है लेकिन पुरे मामले पर प्रधानमंत्री मौन हैं। वहां कैसी घटना हो रही है ? यह सब कौन करा रहा है ? मणिपुर पर चर्चा करने की जगह वह संख्या बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर हिंसा पर सामने आना चाहिए। तेजस्वी यादव ने अपने परिवार पर आये वयान पर कहा कि अब इन सब चीजों को लेकर हमारे परिवार को गाली देता है तो क्या कहियेगा। वे हमारे परिवार को जितना गाली देंगे उतना ही हम मजबूत हो रहे हैं। इससे अब कोई फर्क नहीं पड़ता। तेजस्वी यादव ने इंडिया नाम को घमंडिया कहने पर कहा देख लीजिये क्या हैं उनके संस्कार।

लालू यादव ने किया ट्वीट

अपने परिवार पर आये वयान पर लालू यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर पलटवार किया। ट्वीट में लालू यादव ने लिखा “संस्कार विहीन, मर्यादाहीन भड़काऊ जनता पार्टी के नेता मंत्रीगण संसद में गुंडे मवालियों की तरह सड़क झाप भाषा और गाली-गलौच पर उतर चुके हैं।  2024 की स्पष्ट हार को देखकर ये लोकतांत्रिक मर्यादाएं, परंपराएं, संस्कृति और स्वस्थ संवाद को छोड़, डर से बुरी तरह बौखला गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *