Headlines

भारत में जल्द ही लांच हो सकती है टेस्ला की सबसे किफायती कार, पहले जर्मनी में होगी लांच

Spread the love

अगर आपको भी टेस्ला की कार का इंतज़ार है तो यह इंतज़ार जल्द ही ख़त्म हो सकता है। टेस्ला की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार दो गेट वाली कार होगी। जिसे पहले जर्मनी में लांच किया जायेगा। इसके बाद इस कार को भारत में लांच किये जाने की संभावना है। इस कार की कीमत लगभग 23 लाख के आसपास हो सकती है। मनी कण्ट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क की टेस्ला की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गयी हो। लेकिन अमेरिकन ऑटोमोटिव कंपनी टेस्ला अगले साल अपने कुछ मॉडल को भारत में लॉच करने की तैयारी कर रही है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक मॉडल के नाम और ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार भारत में लॉच होने वाला मॉडल वाई क्रॉसओवर होगा। हालांकि भारत में लांच होने वाले मॉडल के बारे में कुछ भी अभी साफ नहीं है।

मॉडल वाई, जो मॉडल 3 सेडान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। 2020 से टेस्ला इंक द्वारा बनायी जा रही, एक बैटरी इलेक्ट्रिक मिड-साइज क्रॉसओवर एसयूवी है। टेस्ला मॉडल वाई टेस्ला मॉडल एक्स मिड-की तुलना में सेगमेंट में छोटे और कम महंगे प्रोडक्ट की जगह भरने का काम करता है। मॉडल एक्स की तरह इसमें भी सात पैसेंजर के बैठने की क्षमता के लिए ऑप्शनल तीसरी रो में भी सीटें मौजूद हैं।

पियूष गोयल ने  किया टेस्ला का दौरा

ट्रेड मंत्री पियूष गोयल ने कहा था कि टेस्ला भारत से इम्पोर्ट करने वाले पार्ट्स की संख्या को दोगुना करने पर विचार कर रही है। हाल ही में पियूष गोयल ने फ्रेमोंट कैलिफोर्निया में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा किया था। उसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “टेस्ला ईवी सप्लाई चैन में भारत से ऑटो कंपोनेंट सप्लायर्स के बढ़ते महत्व को देखकर गर्व है। यह भारत से अपने कंपोनेंट इंपोर्ट को दोगुना करने की राह पर है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *