Headlines

बिहार में मुकेश सहनी के पिता की हत्या का मामला गरमाया, संजय सिंह ने बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

Spread the love

बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी उनके पैतृक निवास दरभंगा में अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने आज मंगलवार को बताया कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का शव बिरौल इलाके में उनके पैतृक निवास के एक कमरे से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि शव पर चाकू से वार किये जाने के कई निशान है।

दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों की एक टीम वहाँ पहुंच गयी है। घटना की जाँच चल रही है। फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने इकठ्ठे किये हैं।

नितीश कुमार ने की मुकेश सहनी से बात

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने जीतन सहनी की हत्या पर दुःख जताया। इसी के साथ पुलिस महानिदेशक से बात कर जाँच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मुकेश सहनी से भी बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी।

संजय सिंह ने बिहार की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

आम आदमी पार्टी के नेता और राजयसभा सांसद संजय सिंह ने इस हत्या को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बिहार में वीआईपी पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है, यह दर्शाता है कि बिहार में कानून व्यवस्था का कितना बुरा हाल है। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।”

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वीआईपी के प्रमुख हैं। वीआईपी इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *