Headlines

डिम्पल यादव ने राहुल गाँधी को लकसभा की सदस्यता बहाली पर दी बधाई और स्पीकर को बोली धन्यबाद

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव ने राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता की बहाली पर अपनी प्रतिक्रिया दी। डिम्पल यादव ने कहा कि मैं राहुल गाँधी को बधाई देती हूँ और स्पीकर को भी धन्यबाद देती हूँ कि उन्होंने बिना देरी के उनकी सदस्यता को बहाल किया।

यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी राहुल गाँधी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं राहुल गाँधी को सदस्यता बहाली पर बधाई देना चाहता हूँ। मैं सुप्रीम कोर्ट को भी बधाई देता हूँ और सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से लोकतंत्र और न्यायलय पर विश्वास बड़ा है।

राहुल गाँधी को हुयी थी दो साल की सजा

बता दें कि राहुल गाँधी को मार्च में मोदी सरनेम केस में गुजरात की एक स्थानीय अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद तत्काल ही राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। इसी के साथ उनका सरकारी आवास भी खाली करा लिया गया था। इस फैसले को गुजरात हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को बरक़रार रखा। गुजरात हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद राहुल गाँधी ने सुप्रीम कोर्ट की ओर रुख किया। जहाँ उनकी सजा पर रोक लगा दी गयी। इसके बाद ही राहुल गाँधी की लोकसभा की सदस्यता बहाल हो गयी।

सोमवार को लोकसभा सचिवालय ने एक अधिसूचना जारी की जिसमे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए लोकसभा सचिवालय ने जारी की गयी अधिसूचना में कहा गया कि केरल के वायनाड से सांसद राहुल गाँधी की लोकसभा सदस्यता बहाली कर दी गयी है। राहुल गाँधी 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड से चुनाव जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *