Headlines

अन्तराष्ट्रीय योग दिवस – पीएम मोदी ने अमेरिका से लोगों को दी योग दिवस की शुभकामनायें

Spread the love

आज अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यू यॉर्क से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये लोगों को सम्बोधित किया। उधर आज सुबह कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का एक फोटो शेयर कर योग दिवस पर सियासत शुरू कर दी। कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू का शीर्षासन करते हुए फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा पंडित नेहरू को धन्यवाद, जिन्होंने योग को लोकप्रिय बनाया और इसे राष्ट्रिय नीति का हिस्सा बनाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भी पंडित नेहरू का फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि योग करते हुए यह देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू हैं। जिन्होंने अपनी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया में कहा कि पतंजलि की योग प्रणाली शरीर के अनुशासन, मस्तिष्क के विकास के लिए मानसिक और आध्यात्मिक प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य है।

हालांकि इस ट्वीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। शशि थरूर ने ट्वीट किया कि बिल्कुल हमें उनका भी धन्यवाद करना चाहिए, जिन्होंने योग को पुनर्जीवित कर लोकप्रिय किया। इसमें हमारी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय शामिल हैं। इन्होने संयुक्त राष्ट्र के जरिये योग का अंतर्राष्ट्रीयकरण किया। मैं जनता से कहता हूँ कि योग हमारी सॉफ्ट पावर का अहम हिस्सा है। इसे मान्यता मिलने पर बहुत अच्छा लगता है।

प्रधानमंत्री मोदी का देश के नाम सन्देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर अपने सन्देश में कहा कि योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है। जहाँ सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है। उन्होंने कहा कि भारत की अपील पर 180 देशों का योग को लेकर साथ आना, ऐतिहासिक है। योग ने हमें एकजुट किया। उन्होंने कहा कि योग एक विचार था जिसे पूरी दुनिया ने अपनाया है। योग ने हमेशा जोड़ने का काम किया है। हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्परा को पोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *