ट्विटर ने कुछ सेलिब्रिटीज को वापिस लौटाया ब्लू टिक, अमिताभ बच्चन ने लिया ब्लू टिक का सबक्रिप्शन और बोले पैसा भरवा लियो हमार, अब नील कमल फ्री
ट्विटर ने 20 अप्रैल को ऐसे यूजर्स के अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया था जिन्होंने ब्लू टिक का सबक्रिप्शन नहीं ले रखा था। लेकिन अब ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने फिर से कुछ सेलिब्रिटीज को ब्लू टिक का सबक्रिप्शन वापिस कर दिया है। ट्विटर ने अपनी पॉलिसी को दो दिन पहले बदल दिया है और कहा है कि जिन यूज़र्स के 10 लाख फॉलोवर्स हैं उन्हें ब्लू टिक बिना सबक्रिप्शन के मिल जायेगा।
ट्विटर की बदली हुयी पॉलिसी पर बोले अमिताभ बच्चन
ट्विटर की ने दो दिन पहले अपनी पॉलिसी को बदल दिया। इस बदली हुयी पॉलिसी पर मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा कि ” अरे मारे गए गुलफाम, बिराज में मारे गए गुलफाम ” |
ए ट्विटर मौसी, चाची, बहन, ताई, बुआ… झुआ भर के तो नाम हैं तुम्हारे ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल खातिर, अब कहत हो जेकर 1 ऍम फॉलोवर उनकर नील कमल फ्री म ! हमार तो 48.4 ऍम हैं, अब ? खेल खत्म, पैसा हजम ? !
T 4627 – अरे मारे गये गुलफाम , बिरज में मारे गये गुलफाम 🎶
ए ! Twitter मौसी, चाची, बहनी, ताई, बुआ .. झौआ भर के त नाम हैं तुम्हार ! पैसे भरवा लियो हमार, नील कमल ख़ातिर ✔️ अब कहत हो जेकर 1 m follower उनकर नील कमल free म
हमार तो 48.4 m हैं , अब ??
खेल खतम, पैसा हजम ?!😳— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 23, 2023
शाहरुख़ खान, सलमान खान , दीपिका पादुकोण , ऋतिक रोशन , आलिआ भट्ट , प्रियंका चोपड़ा जैसे सेलिब्रिटीज के अकाउंट पर ब्लू टिक वापिस आ गया है। सूत्रों के अनुसार इन सेलिब्रिटीज ने सबक्रिप्शन भी नहीं लिया था।
20 अप्रैल की रात से हटा दिया गया था ब्लू टिक। इस खबर पर ट्विटर ने कहा था की अब यूजर को ब्लू टिक के लिए सबक्रिप्शन लेना पड़ेगा। और इसके लिए यूज़र्स को ट्विटर को 8 डॉलर प्रति माह भुगतान करना पड़ेगा। इस खबर के बाद अमिताभ बच्चन, विराट कोहली, शाहरुख़ खान सलमान खान जैसे कई सेलिब्रिटीज के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हट गया था।
ट्विटर ने यूज़र्स की पहचान को सत्यापित करने के लिए वापिस किया ब्लू टिक
अभी दो दिन पहले ट्विटर ने ऐलान किया कि जिन यूज़र्स के 10 लाख फॉलोवर्स हैं उन्हें ब्लू टिक बिना सबक्रिप्शन के ही वापिस किया जा रहा है। ट्विटर के मुताबिक उन्होंने वेरिफ़िएड यूज़र्स को पहचानने और फेक या पैरोडी अकाउंट से उनकी पहचान अलग रखने के लिए यह फैसला लिया है।
अमिताभ बच्चन ने कहा ” धन्यबाद मस्क भैया “
ब्लू टिक वापिस मिलने के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा ” ए मस्क भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं हम आपका। उ नील कमल लग गवा हमार नाम के आगे। अब कै बताई भैया गाना गाये का मन करत है हमार ! सनबो का इ लियो सुनो : तू चीज़ बड़ी है मस्क मस्क तू चीज़ बड़ी है मस्क !”
T 4624 –
ए Musk भैया ! बहुत बहुत धन्यवाद देत हैं हम आपका !
उ , नील कमल ✔️ लग गवा हमार नाम के आगे !
अब का बताई भैया ! 😁
गाना गये का मन करत है हमार !
सनबो का ?
इ लेओ सुना :
"तू चीज़ बड़ी है musk musk … तू चीज़ बड़ी है, musk " 🎶— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 21, 2023

