Headlines

एक देश एक चुनाव पर क्या है देश की सभी पार्टियों की प्रतिक्रिया, जानिए कौन है विरोध में और कौन है समर्थन में

Spread the love

देश में एक देश एक चुनाव का मुद्दा जैसे ही सामने आया, इसको लेकर बड़ी बहस छिड़ गयी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को एक देश एक चुनाव के अध्यन के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी के प्रमुख पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को एक्शन में नजर आये। उन्होंने कानून मंत्रालय के अधिकारीयों से मुलाकात की। अब आपको बताते हैं कि देश की पार्टियों का इस मुद्दे पर क्या रुख है।

राहुल गाँधी ने कहा

राहुल गाँधी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “इंडिया का मतलब भारत है और यह राज्यों का संघ है। एक देश, एक चुनाव का विचार भारतीय संघ और इसके सभी राज्यों पर हमला है। ”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि लोकतान्त्रिक भारत धीरे धीरे तानाशाही में तब्दील हो जाये। एक देश एक चुनाव पर समिति बनाने की ये नौटंकी भारत के संघीय ढांचे को खत्म करने का एक हथकंडा है।

जेडीयू ने जताया विरोध

जेडीयू ने एक देश एक चुनाव पर विरोध जताते हुए कहा कि बीजेपी मंहगाई और बेरोजगारी से लोगों का ध्यान बटाना चाहती है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं के एक साथ चुनाव का मुद्दा बहसयोग्य योग्य है और सभी दलों से परामर्श किए बगैर उसपर निर्णय नहीं लिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया समर्थन

बीजेपी के नेता और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक देश एक चुनाव का समर्थन करते हुए कहा कि इससे लोकतंत्र की समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने इसे आज की आवश्यकता बताया और प्रधानमंत्री मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने ने आगे कहा कि देश में स्थिरता महत्वपूर्ण है। ऐसे ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारों की स्थिरता के साथ-साथ विकास के लिए भी एक गतिमान सरकार चाहिए होती है। इस दृष्टि से ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ एक अभिनंदनीय प्रयास है।

बीजेडी ने किया समर्थन

ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजेडी ने केंद्र का समर्थन करते हुए कहा कि अगर लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए कानून बनाया जाता है तो वह इस फैसले पर देश के साथ जाएगी। पूर्व मंत्री और बीजेडी के विधायक बद्रीनारायण पात्रा ने कहा कि जब भी एक साथ चुनाव होंगे, पार्टी को इसकी चिंता नहीं है। हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हमेशा कहा है कि बीजेडी राज्य में किसी भी अन्य राजनीतिक दल की तुलना में चुनाव का सामना करने के लिए बेहतर तैयार है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्रीअरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के लिए क्या जरूरी है, वन नेशन वन इलेक्शन या वन नेशन वन एजुकेशन, वन नेशन वन इलाज, आम आदमी को वन नेशन वन इलेक्शन से क्या मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *