May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

मध्यप्रदेश में किसको मिलेगी सीएम की कुर्सी, विधायक दल की बैठक से पहले भोपाल में हलचल

आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए बेहद ही खास है। आज सभी की नजरें भोपाल पर ही टिकी हुयी हैं। जहाँ आज बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होने वाली है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण भोपाल पहुंच चुके हैं। आज यह तय हो जायेगा कि मध्यप्रदेश का अगला सीएम कौन होगा। आज कुछ घंटों बाद यह फैसला हो जायेगा कि अगला सीएम कौन होगा। लेकिन उससे पहले भोपाल में हलचल बड़ी हुयी है।

मुख्यमंत्री की रेस में शामिल नेता

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ और भी कई नेता शामिल हैं। सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गी, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा शामिल हैं। तमाम सवालों और कयासों के बीच भोपाल में हलचल बढ़ गयी है। विधायक दल की बैठक के लिए पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान के साथ सभी पर्यवेक्षक भोपाल के बीजेपी कार्यालय पहुँच गए हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अन्य पर्यवेक्षक भोपाल पहुंचते ही सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जहाँ उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

प्रह्लाद पटेल के आवास हलचल

वहीँ केंद्रीय मंत्री रहते विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए प्रह्लाद पटेल के आवास पर भी हलचल बढ़ गयी है। प्रह्लाद पटेल के आवास की सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है। प्रह्लाद पटेल के आवास पर हलचल अन्य दावेदारों की दावेदारी को लेकर भी है।

इसी के साथ कैलाश विजयवर्गी के नाम को लेकर भी चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने विजयवर्गी से मुलाकात भी की थी। वहीँ चुनाव प्रचार के दौरान विजयवर्गी के यह भी कहा था कि मै केबल विधायक बनने नहीं आया हूँ। क्या विजयवर्गी सीएम बनने के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे?

वहीं वीडी शर्मा और नरेंद्र सिंह तोमर की दावेदारी भी सीएम पद के लिए मजबूत मानी जा रही है। वीडी शर्मा पॉलिटिक्स में एबीवीपी के जरिये आये हैं।

सूत्रों के अनुसार जातिगत जनगणना की मांग और ओबीसी पॉलिटिक्स के दौर में बीजेपी किसी सामान्य वर्ग के नेता को सीएम बनाने का रिस्क लेगी, ऐसा लगता नहीं है। इसके पीछे की मुख्य वजह आने वाले ;लोकसभा चुनाव को माना जा रहा है। अगर अटकलों के बीच बीजेपी किसी ओबीसी वर्ग के नेता को ही सीएम बनाने के मूड में है तो शिवराज सिंह और प्रह्लाद पटेल के बीच मुकाबला हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *