Headlines

दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 की घोषणा, ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिला मौका

Spread the love

अपने घरेलू मैदान पर टी20 की पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को धुल चटाने के बाद टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के मिशन के लिए तैयार है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। पहला मैच आज शाम साढ़े सात बजे से डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। वहीं दूसरा टी20 12 दिसंबर को और तीसरा टी20 14 दिसंबर को खेला जाएगा।

ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गयी टी20 सीरीज में एक शतक के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले में जगह मिलाना मुश्किल है। दरअसल इस सीरीज में शुभम गिल टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में वह पारी की शुरुआत करेंगे। शुभम गिल के साथ ओपनिंग करने की उम्मीद यशस्वी जायसवाल की है। दरअसल, लेफ्ट और राइट हैंड कॉम्बिनेशन के तहत यह फैसला लिया जा सकता है।

इस तरह होगा टीम का मिडिल आर्डर

तीन नंबर पर श्रेयस अय्यर और चार नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बैटिंग के लिए आ सकते हैं। इसके बाद पांचवे और छठे नंबर पर क्रमशः रिंकू सिंह और जितेंद्र शर्मा बैटिंग कर सकते हैं। जीतेन्द्र शर्मा बतौर विकेटकीपर इस मैच में खेल रहे हैं। नंबर सात पर रविंद्र जडेजा बैटिंग करते दिखेंगे।

मोहम्मद सिराज टीम के मुख्य तेज गेंदबाज़ हैं। उनके साथ लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह होंगे। इसके अलावा डेथ ओवर्स में मुकेश कुमार दिखेंगे। पहले टी20 में कप्तान सूर्यकुमार यादव इन तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकते हैं।

पहले टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मुकेश कुमार/दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *