Headlines

मध्य प्रदेश के 12 जिलों में फैला कोरोना

Spread the love

मध्य प्रदेश में कोरोना के 29 नए मरीज़ मिले हैं | प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 126 हो गई है | प्रदेश के 12 जिलों में कोरोना के एक्टिव केस हैं | भोपाल में लगतार तीसरे दिन 10 से ज्यादा केस मिले हैं | स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी गई जानकरी के अनुसार मंगलवार को भोपाल में 16 और इंदौर में 11 नए कोरोना के मरीज़ मिले है। नर्मदापुरम और जबलपुर में 1 – 1 मरीज़ मिला।

इससे पहले सोमवार को भोपाल में 14 मरीज मिले भोपाल और इंदौर फिर से कोरोना के हॉटस्पॉट बनने को तैयार है।स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्थ बुलेटिन के आधार पर प्रदेश में सबसे ज्यादा 64 एक्टिव केस भोपाल में है, और इंदौर में एक्टिव केस 38 है।

सभी कोविड पॉजिटिव मरीजों की सेहत स्थिर है। सभी मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है, और सभी को घर पर ही जरूरी इलाज दिया जा रहा है। लेकिन कोविड पॉजिटिव मरीज के परिवार वालों को 2 – 4 दिन के अंतराल पर कोविड टेस्ट करने की सलाह दी जा रही है।

मंगलवार को सिर्फ 12 लोगो ने लगवाई वैक्सीन की तीसरी खुराक

मध्य प्रदेश में मंगलवार को केवल 12 लोगो ने ही वैक्सीन की तीसरी खुराक लगवाई | इनमे से 11 डोज भोपाल में और 1 डोज ग्वालियर में लगी |वैक्सीन डोज की यह स्थिति तब है जब कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है |

12 जिलों में कोविड के नए केस

कोविड हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के 12 जिलों में कोविड के नए केस मिले हैं | कोविड पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन में ही इलाज दिया जा रहा है |

25 मार्च तक जिलो की संख्या केवल 7 थी | अब भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दतिया, खंडवा, खरगोन, सागर, बड़वानी, में भी मरीज मिले हैं |

कोविड पॉजिटिविटी रेट 2.4 हुआ

प्रदेश की अलग अलग लैबोरेटरी में मंगलवार को कोरोना के 1162 नमूनों की जांच हुई जिसमें 29 केस पॉजिटिव मिले | प्रदेश में कोविड पॉजिटिविटी रेट 2.4 हो गया है | इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की कोविड बुलेटिन रिपोर्ट में हुई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *