Headlines

भोपाल में सड़क पर बिना खौफ के बिक रही है शराब

Spread the love

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से शराब की नई नीति लागू हो गई है| नई नीति लागू होने के बाद शराब टेंट में बिक रही हैं, और लोग सड़क पर बेखौफ शराब पी रहे हैं | जिससे राहगीरो को काफी परेशानी हो रही है| राजधानी भोपाल के नयापुर, शाहपुर, करोंद सहित कई इलाको में सड़क पर शराब बिक रही है और शराबी बेखौफ सड़क पर शराब पी रहे हैं |

जिस वजह से लोगो का रोड पर निकलना मुश्किल हो गया है |

 नयापुर में 3 दिन से टेंट में शराब की दुकान चल रही है| इस दुकान के पास खाने पीने की दुकानें हैं, जहां पर ही शराबी बैठते हैं और शराब पीते हैं | नयापुरा की शराब दुकान पहले गेहुखेड़ा में थी, जो अब डी-मार्ट के ठीक सामने शिफ्ट हो गई है | यहां करोबारी टेंट लगाकर शारब बच्चे रहे हैं | संडे रात को भी दुकान पर शराब के शौकीनों की भीड़ लगी थी कुछ लोग दुकान के आसपास ही खुले में शराब पी रहे थे, जबकी कुछ लोग पास के होटल में बैठ शराब पी रहे थे| सड़क पर भी लोग शराब पी कर हंगामा करते हुए नजर आए, इस कारण ट्रेफिक भी जाम हो गया|

 शाहपुरा में भी ऐसा ही नजारा देखा गया| यहां भी टेंट लगा कर खुले में शारब बिक रही है | नियमानुसर इस प्रकार शारब नहीं बिकनी चाहिए|

इधर करोंद में रहे निवासी इस तरह बिक रही शराब के विरोध में उतर आए हैं और दुकानो के आगे बैठ कर विरोध कर रहे हैं| भोपाल में जगह जगह इस तरह खुले में बिक रही शराब का विरोध हो रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *