May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

आरपीआई नेता रामदास अठावले ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर कसा तंज, कहा इंडिया गठबंधन का हर नेता पीएम पद का दावेदार

केंद्रीय मंत्री और आरपीआई नेता रामदास अठावले ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर तंज कसते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का हर नेता पीएम पद के लिए लड़ रहा है।  इसके साथ ही अठावले ने दावा किया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन 350 से ज्यादा सीटें जीतने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए बेहद ही मजबूत स्थिति में है। रामदास अठावले ने आगे कहा कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 1 सितम्बर को मुंबई में होने वाली है। यह उनका अधिकार है। लेकिन इस गठबंधन में अभी इस बात को लेकर मतभेद है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा। इसका निर्णय अभी तक हुयी दो बैठकों में भी नहीं हो पाया है। इस इंडिया गठबंधन में हर पार्टी का नेता प्रधानमंत्री पद का दावेदार है।

इंडिया गठबंधन में पीएम पद को लेकर अलग अलग मत

अठावले ने कहा कि संजय राउत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं। उधर ममता दीदी बोल रही हैं कि वे दावेदार हैं। नितीश कुमार और केजरीवाल खुद को प्रधानमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं। रामदास अठावले ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि विपक्षी गठबंधन प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर एक मत नहीं हो सकता है।

एनडीए गठबंधन को लेकर रामदास अठावले ने कहा हमें किसी बात की चिंता नहीं है। विपक्षी दल कितनी भी कोशिश कर ले, पीएम मोदी का नेतृत्व इतना मजबूत है कि 2024 के लिए जनता हमारे साथ है। हम 350 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में

इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है। 31 अगस्त और 1 सितम्बर को इंडिया गठबंधन के सभी नेता मुंबई में मिलने वाले हैं। इससे पहले पटना में २३ जून को गठबंधन की पहली बैठक हुयी थी। उसके बाद 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में दूसरी बैठक हुयी। इस बैठक में 26 विपक्षी दल शामिल हुए और गठबंधन को नाम दिया गया। गठबंधन का नाम रखा गया – इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस यानि इंडिया।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में होने वाली बैठक में 26 से ज्यादा पार्टियों के 80 से ज्यादा नेता शामिल हो सकते हैं। पीटीआई के अनुसार इस बैठक में इंडिया गठबंधन का प्रतीक चिन्ह जारी किये जाने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *