Headlines

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बिना नाम किये अजित पवार पर साधा निशाना, कहा ईडी की जाँच के डर से गए बीजेपी में

Spread the love

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बिना नाम लिए अजित पवार और उनके साथी विधायकों पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि हमारे कई विधायक हाल ही में एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं। वे लोग जाँच एजेंसीज के डर से एनडीए में शामिल हुए हैं। उनमे से कई विधायक ईडी की जाँच के दायरे में है। वे जाँच का सामना करने से डरते हैं। अजित पवार का बिना नाम लिए शरद पवार ने कहा “हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए। वे कह रहे थे कि वे विकास के लिए सरकार में शामिल हो रहे हैं, लेकिन यह सच नहीं है। उनमें से कुछ लोग ईडी की जांच के दायरे में थे और वे जांच का सामना नहीं करना चाहते थे। ”

शरद पवार ने अपने नेता अनिल देशमुख की तारीफ

सोशल मीडिया पर पार्टी की ओर से आयोजित एक मीटिंग में एनसीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “अनिल देशमुख जैसे कुछ लोगों ने जांच का सामना किया और जेल जाना स्वीकार किया। उन्होंने जेल में 14 महीने बिताए।  उन्हें जांच से बचने के लिए उस पक्ष में शामिल होने की पेशकश भी की गई, लेकिन उन्होंने अपनी विचारधारा नहीं छोड़ी और एनसीपी नहीं छोड़ने के अपने फैसले पर अड़े रहे। ”

शरद पवार ने आगे कहा कि अनिल देशमुख ने कोई अपराध नहीं किया और कानून का सामना करने का फैसला किया। शरद पवार ने महाराष्ट्र सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि राज्य सरकार को महाराष्ट्र की जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। राज्य में कई तरह की समस्याएं है। राज्य के युवा बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं और किसान भी पीड़ित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *