May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

सामने आया कोविड का नया वैरिएंट बीए.2.86, जाने कितना खतरनाक है और इसके लक्षण और बचाव के तरीके

कोविड का नया वेरिएंट सामने आ चुका है। अमेरिका, डेनमार्क और इज़राइल जैसे देशों में कोविड के नए वेरिएंट बीए.2.86 के मरीज मिले हैं। डब्लूएचओ के मुताबिक कोविड के सभी नए वेरिएंट में समय के साथ बदलाव देखे गए हैं। इसलिए नए वेरिएंट को समझने में अभी कुछ समय लग सकता है। हालाँकि डब्लूएचओ इस पर पूरी नजर बनाये हुए है। अभी तक जितने भी मरीज मिले हैं उनका इलाज लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं कोविड के नए वेरिएंट बीए.2.86 के बारे में

नए कोविड वैरिएंट BA.2.86 के लक्षण

* कोव‍िड के नए वैर‍िएंट BA.2.86 में स‍िर में दर्द या शरीर दर्द की समस्या हो सकती है।

* तेज बुखार, खांसी और थकान होना काफी कॉमन लक्षण है।

* बीए.2.86 की चपेट में आने पर गले में खराश, दर्द, खाना न‍िगलने में समस्या हो सकती है।

* कोव‍िड का नया वैरिएंट पाचन क्र‍िया को भी बिगाड़ सकता है। इससे पेट दर्द, दस्‍त और उल्‍टी जैसे लक्षण भी नजर आ सकते हैं।

* सांस लेने में दिक्कत और गले में बलगम जमना।

* नए कोव‍िड वैर‍िएंट के मरीजों में भूख की कमी देखने को मिली है।

* कुछ मरीजों की सूंघने की क्षमता कम हो सकती है।

भारत में कितना खतरनाक है यह वेरिएंट

कोविड के नए वेरिएंट की बात भारत को लेकर करें तो भारत में अभी तक कोविड के नए वेरिएंट का कोई भी केस नहीं मिला है। लेकिन संक्रमित देशों से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से यहां भी यह वेरिएंट फ़ैल सकता है। इसलिए डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

नए कोविड वैरिएंट से बचाव के तरीके

* सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें, मास्क लगाना न भूलें।

* खांसते या छींकते समय मुंह ढकें।

* कुछ भी खाने से पहले और बाद में हाथ को अच्छी तरह साबुन से वॉश करें।

* घर में बच्चे, गर्भवती मह‍िला या बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

* आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें। किसी बीमार के फ‍िजि‍कल कॉन्‍टेक्‍ट में आने से बचें।

* कोव‍िड के नए वैरिएंट से बचने इम्‍यून‍िटी बढ़ाएं, बेहतर डाइट फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *