May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

फिल्म ग़दर 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज़ होगी और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी, प्रोडूसर ने किया खुलासा

सनी देओल और अमीषा पटेल के अभिनय से सजी फिल्म ग़दर 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में लगी हुयी है। इस फिल्म ने बहुत ही कम समय में 300 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ग़दर 2 को लेकर लोगो के बीच बहुत बड़ा क्रेज़ है। वह इस फिल्म को कई कई बार देख रहे हैं। ग़दर 2 को ऑडिएंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं। यदि आप भी ग़दर 2 को ओटीटी पर देखने का इंतज़ार कर रहे हैं तो हम आपके लिए बड़ी अपडेट लेकर आये हैं।

अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी ग़दर 2 अब तक कई रिकार्ड्स तोड़ चुकी है। अब उम्मीद तो यह भी की जा रही है कि यह फिल्म ओटीटी पर भी कई रिकार्ड्स बनाएगी। लेकिन ओटीटी दर्शकों को अभी इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज़ के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। नियमानुसार कोई भी फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज़ होती है तो उसके चार हफ्ते बाद ओटीटी पर रिलीज़ होती है। लेकिन ग़दर 2 के साथ ऐसा नहीं होगा।

ओटीटी पर कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी ग़दर 2

ग़दर 2 के प्रोडूसर ने ओटीटी पर रिलीज़ को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि ग़दर 2 रिलीज़ के कम से कम दो महीने बाद ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म की ओटीटी पर रिलीज़ की डेट अभी फाइनल नहीं है। लेकिन दिवाली के आसपास यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म ग़दर 2 के को-प्रोडूसर जी5 हैं तो फिल्म जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है। प्रोडूसर ने यह भी बताया कि जी के पास फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट दोनों राइट्स हैं। फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। जिसकी वजह से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने में देरी की जा रही है।

फिल्म ग़दर 2 की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल अमीषा पटेल उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम किरदार में नजर आये हैं। फिल्म में सभी के किरदारों को बहुत पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *