May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग का झापा, पीएम ने साधा विपक्ष पर निशाना

झारखंड से कांग्रेस पार्टी के राजयसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग ने झापा मारा है। इस झापे में आयकर विभाग को २२० करोड़ से अधिक का कैश बरामद हुआ है। आयकर विभाग के झापे में मिले कैश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा है।

पीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, “देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें…जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।’’ इसी पोस्ट में पीएम ने लीक से हटकर लाफिंग इमोजी भी पोस्ट की। साथ ही क्रॉस और डॉलर की इमोजी भी लगायी। आमतौर पर पीएम अपने पोस्ट के साथ इमोजी नहीं लगते हैं। ऐसे में उनके इस पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा है। पीएम मोदी ने जिस खबर को शेयर किया है उसमें नोटों से भरी कई अलमारियों की तस्वीर देखी जा सकती हैं।

आयकर अधिकारीयों ने दिया बयान

इसी बीच आयकर विभाग के अधिकारीयों ने बताया है कि ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के खिलाफ कर चोरी के आरोप में शुक्रवार को तीन झापे मारे गए। इन झापों में नगदी से भरे 156 बैग बरामद किये गए। नोटों की गिनती चालू है। बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ़ कंपनीज धीरज प्रसाद साहू की कंपनी है। अधिकारीयों ने बताया है कि इन बैग में से बरामद नगदी में से अब तक 20 करोड़ रुपये गिने जा चुके हैं। इसके साथ ही छापेमारी में अब तक 220 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। आयकर  विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बोलांगीर जिले के सुदापाड़ा में छापेमारी के दौरान नकदी से भरे 156 बैग बरामद किए। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘156 बैग में से केवल छह-सात की गिनती की गई, जिसमें 20 करोड़ रुपये की रकम पाई गई।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *