May 18, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा पिछली गारंटी तो पूरी नहीं की, अब ढिढोरा पीट रहे हैं

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश में एनडीए की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनकी हर गारंटी खोखली निकली है।

खरगे ने पीएम पर साधा निशाना

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लोकसभा चुनाव में देश ने ऐसा जवाब दिया कि मोदी सरकार को दूसरों के घरों से कुर्सियां उधार लेकर अपना सत्ता का घर संभालना पड़ रहा है।

17 जुलाई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मोदी की गारंटी दी थी कि 2022 तक हर भारतीय के सिर पर छत होगी। ये गारंटी तो खोखली निकली !

अब 3 करोड़ आवास देने का ढिंढोरा ऐसे पीट रहे हैं जैसे पिछली गारंटी पूरी कर ली हो। देश असलियत जानता है।

इस बार इन 3 करोड़ घरों के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की है। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी ने पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस-यूपीए के मुकाबले पूरे 1.2 करोड़ घर कम बनवाए। कांग्रेस ने 4.5 करोड़ घर का निर्माण करवाया। वहीं, बीजेपी (2014-24) 3.3 करोड़ घर बनवा पाई।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे लिखा, “पीएम मोदी की आवास योजना में 49 लाख शहरी आवास – यानी 60% घरों का अधिकांश पैसा जनता ने अपनी जेब से भरा। उन्होंने आगे कहा कि एक सरकारी बेसिक शहरी घर औसतन 6.5 लाख का बनता है। इसमें केंद्र सरकार केवल 1.5 लाख देती है। इसमें 40% योगदान राज्यों और नगरपालिका का भी होता है। बचा हुआ बोझ का ठीकरा जनता के सिर पर आता है। ऐसा संसदीय कमेटी ने कहा है।”

दरअसल पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुयी केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तीन करोड़ घरों के निर्माण के लिए सरकारी सहायता को मंजूरी दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *