Headlines

विमानों को मिल रही हैं बम से उड़ाने की धमकियाँ, अब इंडिगो कंपनी के विमानों को मिली धमकी

Spread the love

विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार 19 अक्टूबर को इंडिगो कंपनी के पांच विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अकासा एयरलाइंस के पांच विमानों को भी बम की धमकी दी गई है। इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से कहा गया है कि वह मुंबई से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई17 से जुडी खबर से अवगत है।

यात्रियों और चालक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

इंडिगो एयरलाइन्स की तरफ से वयान जारी कर कहा गया है, “यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं।” साथ इंडिगो ने अपने दूसरे वयान में कहा, “हम दिल्ली से इस्तांबुल तक संचालित होने वाली उड़ान 6ई17 से जुड़ी स्थिति से अवगत हैं। यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सोमवार 14 अक्टूबर 2024 से अब तक 70 से अधिक फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।”

अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स को भी मिली बम की धमकी

इससे पहले शुक्रवार देर रात इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम की धमकी दी गई थी।  एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX196 में ईमेल के जरीए बम होने की धमकी दी गई, इसमें 189 यात्री सवार थे। इस फ्लाइट की रात 1:20 बजे जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग कराई गई। हालांकि जांच के दौरान विमान की गहनता से तलाशी करने पर कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

इससे पहले के तीन अंतरराष्ट्रीय विमानों में बम होने की धमकी मिली थी, जो बाद में  झूठी निकली। एहतियात के तौर पर एक विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे फ्रैंकफर्ट ले जाया गया था। विस्तारा के एक प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली से उड़ान भरने वाले तीन विमानों को सोशल मीडिया पर शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 को सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं, जिसके बाद प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *