आईपीएल में आज शाम भिड़ेंगे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स, नंबर एक के स्थान पर आने के लिए होगी जंग
आईपीएल में आज 26 वॉ मुकाबला खेला जायेगा। आज का यह मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के बीच होगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
आईपीएल के मौजूदा सीजन में दोनों टीमों ने अब तक 5-5 मुकाबले खेले है, जिसमे से राजस्थान 4 मैच जीत कर शीर्ष पर है और लखनऊ 3 मुकाबले जीत कर दूसरे स्थान पर है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए खास है दोनों ही टीमें इस मैच को जीत कर पहले पायदान पर आने की कोशिश करेगीं।
आईपीएल में राजस्थान का अब तक का सफर
आरआर ने अब तक आईपीएल में 5 मुकाबले खेले हैं जिनमे से 4 में उसे जीत मिली है। टीम को इकलौती हार का सामना अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाप करना पड़ा। अपने पिछले तीन मुकाबलों में राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस को हराया है। राजस्थान के खिलाडी यजुवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है उन्होंने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। रनों के स्कोर की बात करें तो जॉस बटलर ने टीम के लिए सर्वाधिक 204 रन बनाये हैं।
लखनऊ का अब तक का सफर
लखनऊ ने अपने 5 मुकाबलों में से 3 में जीत हासिल की है। पिछले मैच में लखनऊ पंजाब से एक नजदीकी मुकाबले में 2 विकेट से हार गया था। लखनऊ की टीम अपने अच्छे फॉर्म में चल रही है। मार्क वुड टीम के सबसे सफल गेंदबाज़ों में से एक हैं उन्होंने 4 मैचों में 11 विकेट लिए है। वह पर्पल कैप की रेस में चहल की बराबरी पर हैं। बल्लेबाजी में बात करें तो काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 168 रन बनाये हैं। इसके अलावा कप्तान के एल राहुल 155 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहली पारी में बल्लेबाजी करने बलि टीम का औसतन स्कोर 155 रन के आसपास ही रहा है। इस मैदान पर अब तक 47 मैच खेले जा चुके हैं। पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को अब तक 15 मैचों में ही जीत हासिल हो सकी है। मैदान गेंदवाजी के लिए अच्छा है। आज तक इस मैदान पर 200 रन नहीं बन पाए हैं। ऐसे में सब कुछ टॉस पर निर्भर करेगा कि टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करती है या बैटिंग।
मौसम
मौसम साफ रहेगा तापमान 34 डिग्री के आस पास रह सकता है। बादल छाये रहेंगे लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में ओस पड़ सकती है जिससे दूसरी पारी में फील्डिंग करने वाली टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।
संभावित खिलाडी
राजस्थान रॉयल्स
संजू सैमसन (कप्तान और विकेट कीपर), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन आश्विन, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, ट्रेंट बोल्ट, यजुवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, जेसन होल्डर।
प्रभावी खिलाडी : देवदत्त पडीक्कल, नवदीप सैनी, डोनेवन फरेरा और जो रुट।
लखनऊ सुपर जॉइंट्स
केएल राहुल (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंडया, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन(विकेट कीपर), मार्क वुड, आवेश खान, रवि विश्नोई और यदुवीर सिंह चरक।
प्रभावी खिलाडी : कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, डेनियल सेम्स, अमित मिश्रा, प्रेरक मांकड़।
