May 17, 2026

News Critic

Latest News In Hindi

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा दूसरे धर्म पर सोच समझ कर विश्वास करें सनातन धर्म में यही लिखा है

लव जिहाद पर बनी फिल्म द केरला स्टोरी अब बागेश्वर धाम के दरबार तक पहुंच गयी है। इस समय पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार सागर के जेसीनगर में लगा हुआ है। इस दरबार में केरल से आयी एक लड़की पहुंची। जिससे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कुछ सवाल जबाव किये। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने उस लड़की से केरल के हालातों पर सवाल करते हुए पूछा कि केरल के हालत वैसे ही हैं जैसे कि फिल्म में दिखाए गए है। क्या वहां पर कथाएं होती हैं ? इस पर लड़की ने जबाव दिया कि वहां पर कथाएं नहीं होती हैं। केरल के हालत पर लड़की ने जबाव दिया कि कुछ हद तक हालात वैसे ही हैं।

बाबा ने हिंदुयों को दी चेतावनी

पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि जो कुछ समाज में हो रहा है वही दिखाया जा रहा है। वही सब फिल्म द केरला स्टोरी में दिखाया गया है। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि दूसरे धर्म पर सोचसमझ कर विश्वास करें। सनातन धर्म में भी यही लिखा है। वर्तमान में हिन्दू सोया हुआ है।

सागर में चल रहे अपने दरबार से पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने उन लोगों को भी चेतावनी दी जो यह कहते हैं कि धर्म तो धंधा है और महात्मा तो पाखंडी होते हैं। पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने उन लोगो को चेतावनी देते हुए कहा कि हम उन्हें इतना बताएँगे कि वे कभी अपना मुँह नहीं दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि पर्चा तो बस एक बहाना है असलियत में तो सभी को बालाजी का बनाना है। हमें तो पुरे देश को राममय बनाना है हनुमानमय बनाना है।

उन्होंने आगे कहा कि आदमी पढ़ लिख जाता है तो वह अपना दिमाग लगाना शुरू कर देता है। सोचता है कि भगवान् होते भी है या नहीं। ये सब कपोल कल्पना है, महात्मा तो पाखंडी होते हैं, धर्म तो धंधा है, सब अन्धविश्वास है, सब अपने ही लोग बैठा रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *