Headlines

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया विश्वास कि प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था से बढ़ रहा है प्रदेश में निवेश

Spread the love

हाल ही में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया और सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रदेश में निवेशकों द्वारा किये जा रहे 32 लाख करोड़ रुपये के निवेश से आने वाले भविष्य में एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। गलगोटिया यूनिवर्सिटी के चांसलर सुनील गलगोटिया ने कहा कि इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। यह सब तभी संभव हो  पा रहा है क्योकि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व से प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। यहीं कारण है कि निवेशक कहीं और न जा कर यहीं निवेश कर रहे हैं। सभी निवेशक भयमुक्त हो कर काम कर रहे हैं। उन्होंने ने स्वयं अपनी व्यथा मुख्यमंत्री से साझा करते हुए कहा कि गलगोटिया समूह को शुरुआत में कानून व्यवस्था लचर होने की वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हर वक्त भय के माहौल में काम करना पड़ता था। लेकिन आज मुख्यमंत्री के सक्षम नेतृत्व के चलते हम भय मुक्त होकर युवाओं को गुणवक्ता और विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की पहल पर बनाये गए प्राइवेट यूनिवर्सिटीज एक्ट 2019 का उल्लेख करते कहा कि इस एक्ट के जरिये हमारी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी यूनिवर्सिटीज की हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का कार्य किया है। इससे उत्तर प्रदेश तेजी से देश में उत्कृष्ट शिक्षा संस्थानों वाला हब बनने की ओर अग्रसर है। सुनील गलगोटिया ने इस बात से पूर्ण सहमति जताते हुए कहा कि पहले उत्तर भारत के युवा उच्च शिक्षा के लिए दक्षिण भारत की ओर रुख करते थे। वहीँ सरकार का सक्रीय सहयोग मिलने के बाद से माहौल पूरी तरह से बदल चूका है अब दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों के छात्र छात्राएं उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश का रुख करने लगे हैं।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान गलगोटिया समूह के सीईओ ध्रुव गलगोटिया ने उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विश्वस्तरीय बनाने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। उन्होंने कहा कि जेवर में अंतरास्ट्रीय एयरपोर्ट के बनाने से पुरे उत्तर प्रदेश के विकास को और तेजी मिल गयी है। इससे राज्य के युवाओं को हर स्तर पर रोजगार मिलने से उनमे उत्साह का संचार होगा। उन्होंने उम्मीद  जताई है कि मुख्यमंत्री के संकल्प, इच्छाशक्ति विज़न से प्रदेश निश्चित ही देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान कायम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *