केजरीवाल से मिले नितीश कुमार कहा विपक्ष एकजुट हो जाये ताकि ये लोग संबिधान को न बदल सकें
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार आज दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के मिले। उनकी यह मुलाकात 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में विपक्ष को एकजुट करने के उद्देश्य से हुयी। इस मुलाकात में नितीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव, मनोज झा, संजय झा और ललन सिंह भी मौजूद थे। इस मुलाकात में आप पार्टी के सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे। नितीश कुमार इस समय विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। विपक्षी नेताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से नितीश कुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए। वही से सीधे दिल्ली पहुंच कर केजरीवाल से भी मुलाकात की।
नितीश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाप केंद्र सरकार द्वारा लाये गए अध्यादेश के मुद्दे पर केजरीवाल का समर्थन किया। नीतश कुमार ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए कहा कि चुनी हुयी सरकार को जो अधिकार अदालत ने दिए हैं उनके खिलाप केंद्र सरकार गैर कानूनी काम कर रही है।
केजरीवाल के काम की तारीफ
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने केजरीवाल के कामों की तारीफ करते हुए कहा कि वह अच्छा काम कर रहे हैं, हम उनका समर्थन करते हैं। नितीश कुमार ने आगे कहा कि विपक्ष के सभी लोग एकजुट हो जाएँ ताकि ये लोग संबिधान को अपने ढंग से इधर उधर न कर सकें। हम कोशिश कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियां को एक साथ लाएं जिससे पुरे देश में अभियान चलाया जा सके। लोगो के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है उसे बंद करना चाहिए। जिससे देश तरकी कर सके। केजरीवाल जो काम कर रहे हैं उसमे हम उनके साथ पूरी तरह से हैं।
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि गैर भाजपा शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में भाजपा की सरकार होती तो क्या उपराज्यपाल की हिम्मत होती कि वह ऐसा काम कर सकते। दिल्ली में भाजपा की कभी भी वापिसी नहीं हो सकती है। वह जितना चाहें केजरीवाल को परेशान कर लें। वह जितना परेशान करेंगे उतना ही केजरीवाल मजबूत होंगे।
23 मई के बाद केजरीवाल विपक्ष के नेताओं के साथ मुलाकात शुरू करेंगे। जिसकी शुरुआत वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर शुरू करेंगे।
